मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News: गढ़वा में मदरसे के मौलवी पर नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
गढ़वा जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव स्थित दारुल उलूम समसिया मदरसा में नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस तरह के घृणित कुकृत्य का आरोप मदरसे में तालीम देने वाले मौलवी पर लगा है. मौलवी समीरुद्दीन पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. इसका खुलासा मदरसे में तालीम ले रहे बच्चों ने किया है. खुलासा होते ही मौलवी फरार हो गया है.
रमकंडा (गढ़वा) मुकेश तिवारी. रविवार की देर शाम आपसी रंजिश में रमकंडा थाना क्षेत्र के पटसर गांव के भोटमहुआ टोला के ईंट भट्ठा व्यवसायी शिवपूजन यादव (50 वर्ष) की परहिया टोले में पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना के बाद सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची रमकंडा पुलिस ने मामले की जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. इस दौरान कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही पुलिस के सामने ही आक्रोशित लोगों ने शक के आधार पर मृतक के भतीजे पप्पू यादव की जमकर पिटाई कर दी. बचाव करने गयी पुलिश पर भी पथराव किया गया. इस दौरान पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस पत्थरबाजी की घटना में रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता को चोट लगी है. घायल भतीजे पप्पू यादव का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
रामगढ़ : दुमका जिले के रामगढ़ थाना की पुलिस ने जैविक खाद की आड़ में ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि दुमका की तरफ से काले रंग की पिकअप वैन में अवैध शराब को रामगढ़ के रास्ते दुमका ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही काठीकुन्ड सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी अरविन्द कुमार राय के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने रात में ही कड़बिन्धा बाजार के पास दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग की घेराबन्दी कर दी. पुलिस द्वारा दुमका से आने वाली हर गाड़ी को रोककर तलाशी ली जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस को कामयाबी मिली.
पाकुड़ : राष्ट्रीय जूट महोत्सव में सोमवार को एक बच्चे का सिर लोहे की ग्रिल में फंस गया. इसबच्चे का सिर लोहे के डिवाइडर में फंस जाने से लोगों में बेचैनी बढ़ गयी. प्रशासन के लोगों ने लोहे की ग्रिल को काटकर बच्चे को बाहर निकाला. इसके बाद बच्चा और उसकी मां सहित उपस्थित लोगों ने राहत की सांस ली.
सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र की तापिन साउथ कोलियरी देखते-देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गयी. सोमवार की दोपहर तापिन साउथ कोल परियोजना में कोल डंप पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दर्जनों लोग चोटिल हैं.
रांची : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे कर्मियों को घेराव करने से पहले ही रोक दिया गया. इसके बाद इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया. इसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हैं.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…