रामगढ़ के पटेल चौक में बस पलटी, महिला सहित 6 यात्री घायल
रामगढ़ : रामगढ़ के पटेल चौक पर यात्रियों से भरी महारानी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में बस सवार छह यात्री घायल हो गये. इसमें दो महिला और चार पुरुष शामिल हैं. घटना में अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आयी है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की करीब एक बजे बिहार के गया से 40 यात्रियों को लेकर रांची जा रही महारानी बस रामगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए पटेल चौक के अंडरपास में घूमने के दौरान बस का पीछे का टायर डिवाइडर में चढ़ गया. इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दौरान दूसरे वाहन के चपेट में आने से बस बच गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल, रामगढ में किया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से किनारे कराया और बस को कब्जा में ले लिया.
घायलों के नाम
– चक्रधरपुर के कमलेश कुमार साव (40 वर्ष)
– जहानाबाद के अजय यादव (35 वर्ष)
– चौपारण स्थित गम्हरिया के चमन मुंडा (70 वर्ष)
– चौपारण की उषा देवी (50 वर्ष)
– चतरा की प्रमिला देवी (65 वर्ष) और प्रदीप सिंह ( 50 वर्ष).