मुख्य बातें
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: छह फरवरी से आम लोगों के लिए खोला जाएगा राजभवन उद्यान
रांची: झारखंड राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए छह फरवरी 2024 से खोला जा रहा है. उद्यान 12 फरवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खुला रहेगा. कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे राजभवन के गेट नंबर-दो से अपना रजिस्ट्रेशन व सुरक्षा जांच कराकर दिन के एक बजे तक ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे. प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क होगा.
रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर की बैठक शुक्रवार को संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू की अध्यक्षता में हुई. इसमें महाशिवरात्रि को लेकर विशेष चर्चा की गई. महाशिवरात्रि में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के द्वारा भव्य और विशाल शिवबारात निकाली जाती है, जिसमें विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां निकलती हैं. बहुत ही जल्द पहाड़ी मंदिर प्रांगण में तैयारी को लेकर बैठक की जाएगी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी. 14 फरवरी को पहाड़ी बाबा का भव्य तिलक उत्सव होगा. भंडारा का आयोजन किया जाएगा. छप्पनभोग के साथ बाबा की महाआरती होगी. श्रृंगार किया जाएगा. पहाड़ी बाबा का तिलक पंच शिव मंदिर, आर्यपुरी रातू रोड से ढोल नगाड़े के साथ पहाड़ी मंदिर आएगा. मुख्य रूप से समाजसेवी जितेंद्र सिंह, राजेश साहू , मेहुल प्रसाद , बादल सिंह, राम सिंह , दीपक नंदा, राजकुमार तलेजा, अंशु तिवारी, वैष्णवी, आकृति एवं शिव भक्त मौजूद रहे.
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पांच से छह फरवरी 2024 तक झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर राज्य सरकार के प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी है. आपको ब���ा दें कि राज्यपाल 5 फरवरी को झारखंड विधानसभा के सत्र को संबोधित करेंगे.
रांची: झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनने पर चंपई सोरेन, मंत्री बनने पर आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता को प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बधाई दी और कहा कि यह महागठबंधन की जीत है. जिस तरह से भाजपा ने एक सोची समझी राजनीति के तहत झारखंड में चुनी हुई सरकार को एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत अपदस्थ किया, लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने पर भाजपा स्वयं चारों खाने चित हो गई. नई सरकार झारखंड के विकास के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करेगी. बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, डॉ अरुण कुमार, आबिद अली, रामकुमार यादव, प्रणव कुमार बबलू सहित अन्य नेता शामिल हैं.
रांची: राजद नेताओं ने कहा कि अंततः सत्य की जीत हुई और महागठबंधन लोकतंत्र बचाने में सफल हुआ. प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने चंपई सोरेन और महागठबंधन को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के सारे षड्यंत्र धरे के धरे रह गए. झारखंड में महागठबंधन की सरकार जब से बनी है, भाजपा जनमत के विरुद्ध जाते हुए यहां की सरकार गिराने के लिए हमेशा प्रयास करती रही है. एक आदिवासी मुख्यमंत्री को किस तरह से परेशान किया जा रहा है, यह झारखंड की जनता देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी जनता भाजपा से मांगेगी. राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि झारखंड की जनता की जीत हुई है. महासचिव कमलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए बधाई. यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.
दिनांक 01 फरवरी 2024 के अपराह्न 2 बजे से अगले 48 घंटे तक जारी निषेधाज्ञा विलोपित कर दी गयी है. अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत रांची नगर निगम क्षेत्र में जारी निषेधाज्ञा को तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दिया गया है.
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…