Jharkhand Breaking News: राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को आयेंगे धनबाद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:23 AM. 20 Jan 23 10:53 PM. 19 Jan

राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को आयेंगे धनबाद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धनबाद : राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को धनबाद आयेंगे. दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. राजभवन से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल शुक्रवार सुबह सात बजे रांची से सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे. धनबाद सर्किट हाउस में विश्राम के बाद पूर्वाह्न 10.50 बजे निकलेंगे. पूर्वाह्न 11 बजे कोयला नगर सामुदायिक भवन पहुंचेंगे. वहां इम्मा एवं बीसीसीएल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय शताब्दी संगोष्ठी में शामिल होंगे. राज्यपाल अपराह्न एक बजे कोयला नगर से सर्किट हाउस जायेंगे. वहां से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस से सामुदायिक भवन कोयला नगर तक रिहर्सल किया. एसडीएम प्रेम तिवारी के नेतृत्व में कारकेड गया. सर्किट हाउस एवं सामुदायिक भवन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

4:23 AM. 20 Jan 23 10:53 PM. 19 Jan

गुमला में धड़ल्ले से नकली सॉस की बिक्री, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

गुमला (जगरनाथ) : जिले में नकली सॉस बिक रहा है. बड़े दुकानदार थोक के भाव गुमला में नकली सॉस लाकर बेच रहे हैं. इसी नकली सॉस को होटल और ठेला में ग्राहकों को परोसा जा रहा है. गुमला एसडीओ रवि जैन ने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने छापामारी कर नकली सॉस जब्त करने और दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. एसडीओ रवि जैन ने कहा है कि खाद सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न होटलों और ढाबों में नकली सॉस की छापामारी के बाद बरामद सॉस को जब्त करते हुए नगर परिषद को सौंपकर उसे नष्ट करने का निर्देश दिया गया. एसडीओ ने बताया कि नकली सॉस की बिक्री में संलिप्त पाये गये लोगों के विरुद्ध फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत कार्रवाई की जायेगी. वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों में छापामारी कर इसकी खरीद बिक्री पर रोक लगायी जायेगी.

4:23 AM. 20 Jan 23 10:53 PM. 19 Jan

हजारीबाग के बुढ़वा महादेव के पास अपराधियों ने की फायरिंग,JCB को किया क्षतिग्रस्त

हजारीबाग : बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित बुढ़वा महादेव के पास अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. वहीं, बुढ़वा महादेव में सड़क निर्माण के कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट भी किया. साथ ही वहां खड़े जेसीबी के शीशे को चकनाचूर कर दिया. अपराधियों के इस तांडव से मजदूरों में डर व्याप्त है.

4:23 AM. 20 Jan 23 10:53 PM. 19 Jan

गढ़वा के चिनिया में तेंदुआ ने दो बकरे को मारा, एक को किया घायल

गढ़वा : चिनिया में जंगली जानवर ने दिनदहाड़े दो बकरे को मार डाला और एक को घायल किया है. वहीं, वनपाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावर जानवर वही आदमखोर तेंदुआ है, जिसको शूटर द्वारा खोजा जा रहा है.

4:23 AM. 20 Jan 23 10:53 PM. 19 Jan

झरिया गोलीकांड में घायल निरंजन तुरी की दुर्गापुर जाने के दौरान हुई मौत

धनबाद : झरिया थाना अंतर्गत कतरास मोड़ पर गोलीबारी और बमबाजी मामले में घायल निरंजन तुरी की मौत हो गयी. बेहतर इलाज के लिए धनबाद से दुर्गापुर ले जाया जा रहा था, इसी बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. बता दें कि सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती में भाजपा और कांग्रेसी समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान तलवार भी चले और गोली एवं बम भी. इस दौरान कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी किए गये. इस हमले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक समर्थक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

4:23 AM. 20 Jan 23 10:53 PM. 19 Jan

अभिजीत नैनोटी बने तार कंपनी के नये एमडी

जमशेदपुर : अभिजीत नैनोटी द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आईएसडब्ल्यूपी) यानी तार कंपनी के नये प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं. गुरुवार को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >