Jharkhand Breaking News Live: हजारीबाग से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
7:33 PM. 18 Mar 24 7:33 PM. 18 Mar

हजारीबाग से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

बरक‌ट्ठा, रेयाज खान: हजारीबाग जिला अंतर्गत बरक‌ट्ठा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. बरक‌ट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना पर सोमवार की सुबह ग्राम सलैया टोला बेलाटांड़ स्थित सरकारी अस्पताल के भवन से ग्राम घसकोडीह चुगलामो निवासी सोनू कुमार (पिता लालधारी महतो) को गिरफ्तार किया गया. करीब 5.94 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

7:28 PM. 18 Mar 24 7:28 PM. 18 Mar

गुमला में वज्रपात से मजदूर की मौत, दो घायल

घाघरा: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के बिरमला माइंस में सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे बारिश व आंधी तूफान के साथ वज्रपात हुआ. इसमें इटकिरी नवाडीह ग्राम निवासी 50 वर्षीय रामदयाल उरांव, 45 वर्षीय रघुवीर उरांव व 50 वर्षीय जयमंगल उरांव घायल हो गये. इन्हें एंबुलेंस से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामदयाल मुंडा को मृत घोषित कर दिया.

3:38 PM. 18 Mar 24 3:38 PM. 18 Mar

विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख बनाए गए कृष्ण कुमार झा

रांची: विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्य समिति बैठक में रांची विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा को सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख का दायित्व दिया गया. इस नवीन दायित्व के लिए रांची महानगर के द्वारा उन्हें बधाई दी गयी. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री चंद्रदीप दुबे, सह मंत्री विश्व रंजन, बजरंग दल सहसंयोजक दीपक साहू, रवि शंकर राय, पारस मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, प्रकाश रंजन एवं अन्य लोगों ने बधाई दी.

3:37 PM. 18 Mar 24 3:37 PM. 18 Mar

विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख बनाए गए कृष्ण कुमार झा

रांची: विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्य समिति बैठक में रांची विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा को सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख का दायित्व दिया गया. इस नवीन दायित्व के लिए रांची महानगर के द्वारा उन्हें बधाई दी गयी. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री चंद्रदीप दुबे, सह मंत्री विश्व रंजन, बजरंग दल सहसंयोजक दीपक साहू, रवि शंकर राय, पारस मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, प्रकाश रंजन एवं अन्य लोगों ने बधाई दी.

1:22 PM. 18 Mar 24 1:22 PM. 18 Mar

ट्रक ले पाइप चोरी करने पहुंचे दो युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के औरा पंचायत के दामा गावं में बीती रात जलापूर्ति योजना में लगाये जाने वाली पाइप चोरी करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. साथ ही दोनों युवकों के द्वारा पाइप चोरी कर ले जाने के लिए लाए गए के मिनी ट्रक को भी जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है.

11:56 AM. 18 Mar 24 11:56 AM. 18 Mar

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पहुंचे ईडी ऑफिस

ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू ईडी ऑफिस पहुंच चुके हैं. वे पैदल ही जांच एजेंसी के रांची स्थित दफ्तर पहुंचे हैं. उनके हाथ में एक झोला है.

11:26 AM. 18 Mar 24 11:26 AM. 18 Mar

चुनाव कोषांग में नहीं भेजी रिपोर्ट

रांची: एसएसपी चंदन सिन्हा ने जिला के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टरों व थाना प्रभारियों के साथ चुनाव से संबंधित बैठक की. इसमें एसएसपी तीन ओपी सहित 15 प्रभारियों को शो कॉज जारी किया. उन लोगों ने चुनाव कोषांग में विधि व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट नहीं भेजी है. इनमें नामकुम, लालपुर, कोतवाली, डेली मार्केट, बुंडू, सदर, डोरंडा, टाटीसिलवे, तुपुदाना ओपी, पिठोरिया, पंडरा, बेड़ो, विधानसभा, अनगड़ा, तुपुदाना ओपी, दलादली ओपी व पंडरा ओपी के प्रभारी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >