Jharkhand Breaking News Live: सिमडेगा में पत्थर से कूचकर मजदूर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Copied link
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
सिमडेगा में पत्थर से कूचकर मजदूर की हत्या
सिमडेगा: कोचेडेगा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंख पुल के पास पत्थर से कुचलकर एक मजदूर की हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद किया. शव की पहचान पाकरटांड़ प्रखंड के सोगड़ा घोयोंटोली निवासी रुमानुस तिर्की के रूप में हुई है. वह मजदूरी करता था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
वन विभाग की कार्रवाई, आरा मशीन व लकड़ी का बोटा जब्त
केरेडारी, अरुण यादव. हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के निरी में संचालित अवैध आरा मशीन पर बड़कागांव वन विभाग व केरेडारी पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की गयी. छापामारी कर वन विभाग ने आरा मशीन, जेनरेटर वा लकड़ी का बोटा जब्त किया. जब्त समान को वन विभाग के कर्मी बड़कागांव रेंज ऑफिस ले गए. आरा मशीन संचालन के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
कृषि विधेयक के खिलाफ कारोबारियों की हड़ताल स्थगित, मिला आश्वासन
रांची : झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक-2022 के खिलाफ कारोबारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गयी. ये दो फीसदी शुल्क लगाने का विरोध कर रहे थे. आश्वासन मिलने के बाद इन्होंने हड़ताल स्थगित की है.
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन निर्माण कार्य साइट पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
बालूमाथ : टोरी से शिवपुर तक थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य कर रही साईं कृपा कंपनी के जरी गांव स्थित साइट पर ओवरब्रिज के समीप शनिवार की शाम दो अज्ञात अपराधियों ने मिट्टी कटाव कार्य कर रही पोकलेन पर गोली चलाई. पोकलेन ऑपरेटर विकास कुमार ने बताया कि दो लोग पैदल छोटे हथियार लेकर पोकलेन के समीप पहुंचे. उन्होंने अपना चेहरा ढंका था. आते ही चार राउंड हवाई फायरिंग की. कहा कि काम बंद करके भागो.
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
30 अप्रैल को होगा रामगढ़ छावनी परिषद का चुनाव, गजट अधिसूचना जारी
रामगढ़. छावनी परिषद रामगढ़ समेत पूरे भारत में 57 छावनी परिषद में 30 अप्रैल को चुनाव होंगे. भारत के राजपत्र (गजट) में रक्षा मंत्रालय की ओर से 17 फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी की गई है.
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
फ्रेशर्स डे पर डीएसपीएमयू के वीसी डॉ तपन कुमार शांडिल्य बोले-कौटिल्य का अनुशासन है सफल जीवन का मंत्र
रांची : अपने उत्साह और विश्वविद्यालय की गरिमा का सामंजस्य ही इस प्रकार के आयोजन की सार्थकता है. ये बातें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहीं. जंतु विभाग के द्वारा आयोजित फ्रेशर सह विदाई समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी नए विद्यार्थियों का स्वागत कर रहे हैं या वे विद्यार्थी जो यहां से विदाई ले रहे हैं, उन दोनों में एक बात सामान्य होनी चाहिए वह है विश्वविद्यालय की गरिमा और उसके अनुशासन को बनाए रखना. उन्होंने कौटिल्य के अनुशासन को सफल जीवन का अनिवार्य मंत्र बताया. मौके पर वित्त पदाधिकारी आनंद मिश्रा, जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ नमिता लाल, डॉ गणेश चंद्र बास्के, डॉ के एम खान और डॉ सजलेंदु घोष समेत अन्य उपस्थित थे. मिस्टर फ्रेशर संदीप मंडल और मिस फ्रेशर रेणु कुमारी बने. यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी.
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
देवघर की शिव बारात में शामिल होने पहुंचे मनोज तिवारी व भाग्यश्री
देवघर : शिव बारात में शामिल होने भोजपुरी के सुपर स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री देवघर पहुंचे.
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे खूंटी, उलिहातू में बिरसा मुंडा को किया नमन
खूंटी : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शपथ ग्रहण के बाद खूंटी पहुंचे. उन्होंने बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया.
3:23 AM. 19 Feb 233:23 AM. 19 Feb
पलामू में 75 लाख की शराब और स्पिरिट जब्त, उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई
झारखंड के पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने 75 लाख रुपये की शराब और स्पिरिट जब्त की है. इसमें करीब 400 पेटी तैयार शराब की पेटियां मिलीं हैं. तैयार शराब की बोतलों पर गोवा का स्टिकर लगा है. उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी है.
8:20 PM. 18 Feb 238:20 PM. 18 Feb
शिव बारात में शामिल होने पहाड़ी मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन
महाशिवरात्री को लेकर रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. इसी क्रम में CM हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर पहुंचे और वहां शिव बारात में शामिल हुए.
8:20 PM. 18 Feb 238:20 PM. 18 Feb
सुवर्णरेखा आरती घाट पर भरत शर्मा की भजन संध्या आज
महाशिवरात्रि को देखते हुये सोनारी दोमुहानी स्थित सुवर्णरेखा आरती घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इस मौके पर आज भजन संध्या का आयोजन किया गया है. इसमें भजन गायक भरत शर्मा भजन की प्रस्तुति देंगे. वे शिव के साथ-साथ माता के भजन भी लोगों को सुनायेंगे. भजन कार्यक्रम शाम 6:45 बजे से शुरू होगा.
8:20 PM. 18 Feb 238:20 PM. 18 Feb
झारखंड के नए राज्यपाल ने ली शपथ, हेमंत सोरेन ने दी बधाई
झारखंड के नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल का अभिनंदन सीएम हेमंत सोरेन एवं अन्य मंत्री ने किया.
8:20 PM. 18 Feb 238:20 PM. 18 Feb
गुमला के कामडारा में अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
रांची सिमडेगा मुख्य पथ में थाना क्षेत्र के कामडारा मिशन ढ़लान के समीप शुक्रवार रात्रि लगभग 8 बजे पानी टंकी के पास अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से स्कुटी सवार अजय साहू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के भाई बिहारी साहू ने बताया कि मेरा गांव से रात को रांची जाने के लिए निकाला था, वह स्कुटी में सिंगल था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच कर घायल अजय को कामडारा अस्पताल लाया. जहां अजय को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस शव को थाना ले आया है. संभवतः कल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा जायेगा. मृतक का उम्र 22 वर्ष है. वह रांची में कोई प्राईवेट काम करता था.
8:20 PM. 18 Feb 238:20 PM. 18 Feb
कृषि बिल को लेकर बैठक आज, कई मंत्री होंगे शामिल
व्यापारियों का आंदोलन तेज हो गया है. कृषि बिल को लेकर आज बैठक होगी. इसमें मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम शामिल होंगे. संभावना है कि सीएम भी बैठक में शामिल होंगे. इसमें झारखंड चेंबर के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा. मंत्री ने आश्वासन दिया कि कुछ भी गलत नहीं होने दिया जायेगा.
12:50 PM. 18 Feb 2312:50 PM. 18 Feb
आज पांकी में नहीं निकलेगी शिव बारात
पलामू के पांकी में धारा 144 लागू रहने के कारण महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात सहित अन्य किसी भी तरह की शोभायात्रा नहीं निकाली जायेगी. पुलिस प्रसक्रियता के साथ कार्य कर रही है. महाशिवरात्रि को लेकर घरों में पूजा करने की अपील डीसी ने की है. इसे लेकर गुरुवार को पांकी में शांति समिति की बैठक कर अपील की गयी है.
मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…