Jharkhand Breaking News Live: झारखंड पार्टी ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से अपर्णा हंस को बनाया प्रत्याशी

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:47 PM. 16 Apr 24 6:47 PM. 16 Apr

झारखंड पार्टी ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से अपर्णा हंस को बनाया प्रत्याशी

सिमडेगा: झारखंड पार्टी ने खूंटी लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा की है.

खूंटी लोकसभा क्षेत्र से अपर्णा हंस को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने नाम की घोषणा की.

5:47 PM. 16 Apr 24 5:47 PM. 16 Apr

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी व धनबाद से अनुपमा सिंह को दिया टिकट

रांची: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी. गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है.

5:27 PM. 16 Apr 24 5:27 PM. 16 Apr

सांसद गीता कोड़ा मामले की जांच करने गम्हरिया पहुंचे आईजी अखिलेश झा, घटनास्थल का किया निरीक्षण

गम्हरिया (सरायकेला): गम्हरिया थाना अंतर्गत मोहनपुर में सांसद सह भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा व उनके कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों द्वारा रविवार को बंधक बनाये जाने के मामले की जांच करने मंगलवार को आईजी अखिलेश झा गम्हरिया पहुंचे.

2:03 PM. 16 Apr 24 2:03 PM. 16 Apr

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा महाष्टमी के दिन किया गया कन्या पूजन

बसंती दुर्गा पूजा महाष्टमी के दिन जमशेदपुर में कन्या पूजन की गयी. यह पूजा गोलमुरी स्थित काली मंदिर में हुई.

1:21 PM. 16 Apr 24 1:21 PM. 16 Apr

सरायकेला पहुंचे सीएम चंपाई सोरेन

सरायकेला में आयोजित झामुमो का बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम शुरू हो चुके है. इस कार्यक्रम में सीएम चंपई सोरेन शामिल होने पहुंचे. इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद है. जहां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और जिला अध्यक्ष शिवेंदु महतो भी शामिल हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >