रांची के बीआईटी लालपुर में हिन्दी दिवस का आयोजन
रांची: बीआईटी लालपुर (राजभाषा विभाग) और NSS के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हिन्दी दिवस मनाया गया. मुख्य वक्ता आकाशवाणी रांची के पूर्व उद्घोषक व पत्रकार सुनील सिंह बादल थे. उन्होंने हिन्दी के विस्तार और उसकी जरूरत पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज भी हम सार्वजनिक जीवन में अपनी भाषा में बात करने से बचते हैं. निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि मातृभाषा को समझने और बोलने से ही सर्वगुण संपन्न माना जाता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रदीप मुंडा ने की. धन्यवाद ज्ञापन NSS के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने किया. डॉ अमृता प्रियम, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अरुण सिंह, सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ सोमनाथ, डॉ महुआ, डॉ एन के सिंह, मनोज कुमार, डॉ शांतनु सिंह, निकिता,आयुषी, अनीश, आशीष,आस्था, आदित्य, नरेंद्र, दीपक, साक्षी रुचिका, तनीषा, पंकज कुमार, हर्ष कृष्णा, अबीर समृद्धि ने नाट्य और ग्रुप नृत्य व कविता पाठ सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए.