Jharkhand Breaking News Live: खरसावां के रायजेमा की हल्दी की पीएम नरेंद्र मोदी ने की सराहना

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
3:53 AM. 16 Nov 23 10:23 PM. 15 Nov

खरसावां के रायजेमा की हल्दी की पीएम मोदी न�� की सराहना

खरसावां:खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर के जनजातीय समुदाय के लोगों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी. इसमें खरसावां के रायजेमा गांव की दो महिला किसान कारमी सरदार और सावरी सरदार भी खेतों में उपजायी हल्दी के पाउडर की प्रदर्शनी लगायी. स्टॉल में हल्दी की गांठ से लेकर उसे पाउडर बनाने के देसी उपकरण भी साथ में थे. मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों से हल्दी की खेती की जानकारी ली. दोनों ने पारंपरिक रूप से हो रही ऑर्गेनिक हल्दी की खेती से लेकर प्रोसेसिंग की जानकारी दी. बताया कि उनके गांव के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पारंपरिक रूप से हल्दी उपजा रहे हैं. भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय से जुड़े ‘ट्राइफेड़’ के जरिये उन्हें बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है. रायजेमा की हल्दी देश के विभिन्न शहरों में पहुंच रही है. पीएम ने रायजेमा की हल्दी के साथ-साथ कारमी व सावरी की सराहना की.

3:53 AM. 16 Nov 23 10:23 PM. 15 Nov

पीएम मोदी के झारखंड दौरे के दौरान लापरवाही, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

रांची: पीएम नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण एक सहायक अवर निरीक्षक, एक हवलदार एवं एक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है.

3:53 AM. 16 Nov 23 10:23 PM. 15 Nov

गुमला में नेतरहाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो स्कूटी सवार युवक सड़क हादसे में घायल, एक की मौत

डुमरी, गुमला: नेतरहाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो स्कूटी सवार युवकों को बोलेरो ने सरगांव कुरुमगढ़ के समीप अपनी चपेट में ले लिया. इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. डुमरी थाना के दीना बैगाटोली निवासी रोहन गोप (पिता स्व. दिनेश्वर गोप) अपने दोस्त स्टेफन कुजूर (पिता जोहन कुजूर) के साथ नेतरहाट से पिकनिक मना कर लौट रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने चपेट में ले लिया. स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में दोनों घायलो को सीएचसी चैनपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के क्रम में रोहन गोप को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक और घायल स्टेफन कुजूर को पोस्टमार्टम व बेहतर इलाज के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया.

3:53 AM. 16 Nov 23 10:23 PM. 15 Nov

पीएम मोदी के खूंटी कार्यक्रम में पहुंचे सरायकेला-खरसावां के कई बीजेपी नेता

खरसावां : खूंटी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के भाजपाई शामिल हुए. बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सोय, अनंत राम टुडू, गणेश माहली समेत अन्य कार्यक्रम में पहुंचे.पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं में काफी उत्साह देखा गया. गांव-कस्बों से पार्टी के कार्यकर्ता पीएम को सुनने के लिए खूंटी पहुंचे थे.

3:53 AM. 16 Nov 23 10:23 PM. 15 Nov

सत्य भारती युवक संघ श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति की आज विसर्जन शोभा यात्रा

रांची, राजकुमार लाल: महामाई श्रीमायी के दरबार में 12:30 बजे से हवन का कार्यक्रम रखा गया. उसके बाद मन को दही-चूड़ा का भोग लगाया जाएगा. संध्या 5:30 बजे महामाई की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसमें रामगढ़ से ताशा पार्टी आएगी और गाजियाबाद के साथ महामाई का विसर्जन हिंदू नगर भ्रमण के इस शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर अपनी सनातनी एकता का परिचय दें और मां को विदा करने में अपना भरपूर सहयोग करें. महामाई अगले वर्ष फिर सुख समृद्धि हम लोग को देखे जाएं और आने वाले वर्ष में फिर सुख समृद्धि लेकर जल्दी से जल्दी आने की कृपा करें. श्री लक्ष्मी श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा गुड्डू, उपाध्यक्ष कुमार कुशराम देव, महामंत्री विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज सिंह, संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रचार मंत्री छोटू निराला, बिट्टू सिंह, मोहित सिंह, तूफानी पांडे, अंकित ने सहयोग किया. कन्या पूजन के साथ महामाई की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी.

5:37 PM. 15 Nov 23 12:07 PM. 15 Nov

पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को कदमा पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है. सालखन मुर्मू ने बताया कि बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी सेंगेल अभियान ने अपनी जायज मांग के लिए साकची स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण अनशन पर बैठने का कार्यक्रम तय किया था.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >