Jharkhand Breaking News: खूंटी में बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News Live Updates: पलामू के लेस्लीगंज में जैप 8 पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे आईआरबी का हवलदार अवनीश कुमार वर्मा का शव कैंपस के कैंप में झूलता हुआ पाया गया. राज्य के शहरों में होल्डिंग टैक्स तय करने के फारमूले में बदलाव का प्रस्ताव बुधवार को कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:22 AM. 16 Mar 23 10:52 PM. 15 Mar

खूंटी में बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

खूंटी : मारंगहादा थाना क्षेत्र के बुरूहातू में कलयुगी बेटे गणेश नाग ने 45 वर्षीय अपनी मां सोनचरी देवी को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, मां-बेटे के बीच पिछले दो साल से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. मंगलवार की शाम को दोनों नशे में थे. इसी क्रम में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. जिससे लात-घूंसे और लाठी-डंडे से पीटकर गणेश नाग ने अपनी मां सोनचरी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलावस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. इस क्रम में मां ने दम तोड़ दी. जिसके बाद उसके शव को परिजन घर ले आये. बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली. जिसके बाद इंस्पेक्टर शाहिद रजा, थाना प्रभारी अजय भगत और सशस्त्र बल गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. वहीं, आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे के बयान के पर मारंगहादा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

4:22 AM. 16 Mar 23 10:52 PM. 15 Mar

खूंटी के कर्रा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत

कर्रा : रांची के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा-खूंटी मुख्य सड़क के कासिरा गांव के समीप दो बाइक की आमने-समाने टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान कुदा गांव निवासी बिरसा पहान (22 वर्ष) और कासिरा गांव निवासी बिलू हेरेंज (16 वर्ष) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, बिरसा मुंडा जलटंडा बाजार से अपनी बाइक से कर्रा की ओर लौट रहा था. इसी क्रम में रेलवे स्टेशन की ओर से एक अन्य बाइक से आ रहे बिलू हेरेंज के साथ जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. वहीं, दुर्घटना में दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस इसकी जानकारी परिजनों को दे दिया है. इधर, घटना की सूचना पाकर मुखिया रश्मि लकड़ा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे.

4:22 AM. 16 Mar 23 10:52 PM. 15 Mar

झारखंड कैबिनेट ने 40 प्रस्तावों पर लगायी मुहर

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इसके तहत होल्डिंग टैक्स निर्धारण से जुड़े मामलों में बदलाव हुआ. वहीं, पांच किलोवाट तक उपयोग करने वाले बिजली उपभोक्ता को भी राहत दी है. इसके अलावा एक साल में एक लाख कूप बनाने का लक्ष्य निर्धािरित किया गया है.

4:22 AM. 16 Mar 23 10:52 PM. 15 Mar

दिशोम गुरु शिबू सोरेन पहुंचे झारखंड विधानसभा, बजट सत्र की कार्यवाही से हुए अवगत

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मुलाकात की. इस अवसर पर वे विधानसभा सत्र की विभिन्न कार्यवाही से संबंधित गतिविधियों से अवगत हुए. इस मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी सहित अन्य विधायकों ने राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया.

4:22 AM. 16 Mar 23 10:52 PM. 15 Mar

गिरिडीह के बगोदर में खाना बनाने के दौरान मां-बेटी समेत 3 झुलसे, रांची रेफर

बगोदर : गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह मोहंडरा में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में अचानक आग लगने से मां-बेटी समेत तीन लोग झुलस गये. इसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. तीनों का इलाज बगोदर के एक नर्सिंग होम में किया गया. घायलों में पति- पत्नी और मां शामिल है. बताया गया कि अंजू देवी गैस सिलेंडर में खाना बना रही थी. इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई. इससे अंजू देवी और उसकी मां देवंती देवी झुलस गई. बीच बचाव करने पहुंचे अंजू देवी के पति सूरज कुमार भी झुलस गये. इधर, घायलों का इलाज कर रहे डॉ बीपी मिश्रा ने बताया कि अंजू देवी 35 प्रतिशत और देवंती देवी 65 प्रतिशत झुलस गयी. घायलों का प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया है.

4:22 AM. 16 Mar 23 10:52 PM. 15 Mar

मेघालय के झील में बगोदर का एक छात्र डूबा, हुई मौत

बगोदर : गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर थाना क्षेत्र की पोखरिया पंचायत स्थित पोचरी गांव के एक छात्र की झील में डूबने से मेघालय में मौत हो गयी है. मृतक का नाम अभिषेक कुमार मंडल (25 वर्ष) पिता विनोद कुमार मंडल है. बताया गया कि मृतक अभिषेक कुमार मंडल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कॉलेज, गुवाहाटी में (एमटेक) की पढ़ाई कर रहा रहा था. दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ गुवाहाटी से मेघालय घूमने के लिए गया था. जहां घूमने के दौरान मेघालय के दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स में मावकीरवाट से दो किमी दूर मावटेन गांव स्थित ओड रिंगई प्राकृतिक पुल में नहाने के लिए उतरा था जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी है. झील में अभिषेक के डूबने पर अन्य साथियों ने शोर मचाया. शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इधर, घटना की सूचना मेघालय के मौकिर्वाट की पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गयी. जहा परिजन मंगलवार को देर शाम पहुंचे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: पलामू के लेस्लीगंज में जैप 8 पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे आईआरबी का हवलदार अवनीश कुमार वर्मा का शव कैंपस के कैंप में झूलता हुआ पाया गया. राज्य के शहरों में होल्डिंग टैक्स तय करने के फारमूले में बदलाव का प्रस्ताव बुधवार को कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >