Jharkhand Breaking News Live:चतरा में खेत से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:21 PM. 14 Mar 24 6:21 PM. 14 Mar

चतरा में खेत से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

गिद्धौर: चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया. उसकी पहचान झुमरी टोला निवासी उमर राम की पत्नी मालती देवी के रूप में की गई. पुलिस शव को अपने कब्जे में कर जांच पड़ताल में जुट गई है. परिजन मालती की हत्या की आशंका जता रहे हैं.

6:09 PM. 14 Mar 24 6:09 PM. 14 Mar

लोहरदगा में डीजे लदा टैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत

लोहरदगा: किस्को थाना क्षेत्र के नारी धुर्वा मोड़-पाखर मुख्य सड़क के दुमुहा मोड़ के समीप ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई. इसकी पहचान पाखर नवाटोली निवासी 20 वर्षीय रातो नगेसिया के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पाखर नवाटोली में शादी-विवाह के मौके पर भाड़े पर डीजे साउंड लाया गया था, जिसे वापस पहुंचाने जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

4:28 PM. 14 Mar 24 4:28 PM. 14 Mar

गिरिडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत, लोगों में आक्रोश

पीरटांड़: गिरिडीह के खुखरा थाना क्षेत्र के खम्हरबाद में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बताया गया कि माधोपुर का एक ट्रैक्टर बालू लोड करने खमहरबाद होते हुए बराकर नदी जा रहा था. इसी बीच खम्हर बाद में एक तीन वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

2:24 PM. 14 Mar 24 2:24 PM. 14 Mar

पुलिस ने ड्रोन कैमरा लूटने वाले लुटेरों को किया गिरफ्तार

पलामू में एक फोटोग्राफर से ड्रोन कैमरा लूटना लुटेरों को भारी पड़ गया. पुलिस तत्काल कारवाई करते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर धर दबोचा है. पुलिस ने लूटे गए ड्रोन कैमरा और फोटोग्राफर का मोबाइल बरामद बरामद कर लिया है.

1:59 PM. 14 Mar 24 1:59 PM. 14 Mar

अवैध बालू उठाव पर गिरिडीह प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

गिरिडीह के बेंगाबाद इलाके के विभिन्न नदी घाटों से होने वाले अवैध बालू उठाव पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को सीओ प्रियंका प्रियदर्शी के नेतृत्व में इसके खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया है.

12:38 PM. 14 Mar 24 12:38 PM. 14 Mar

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारी पूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इटखोरी आगमन की तैयारी पूरी हो गई है. इसे लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है. कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

10:24 AM. 14 Mar 24 10:24 AM. 14 Mar

गिरिडीह के कोदाईबांक डैम में युवक की डूबने से मौत

गिरिडीह के कोदाईबांक डैम में मछली मारने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी है. मृतक की पहचान सोभान टुडू के रूप में हुई है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों के द्वारा डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है. वहीं घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

9:47 AM. 14 Mar 24 9:47 AM. 14 Mar

पलामू में सड़क हादसा, 2 की मौत

पलामू के छत्तरपुर में बुधवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि 6 लोग घायल है. घायलों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >