सिमडेगा में डायन का आरोप लगाकर हत्या करने के 2 दोषी को आजीवन कारावास
सिमडेगा (मो इलियास) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशा देवी भट्ट की अदालत ने पत्नी पर डायन का आरोप लगाकर हत्या करने के दो दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बताया गया कि एक अगस्त, 2019 को बोलबा निवासी अमर सिंह के घर में पूजा का कार्यक्रम था. जहां ओझागुनी करने वाला कुंज बिहारी सिंह भी मौजूद था. इस दौरान पूजा में भाग लेने के लिए गांव के ही बेवंत सिंह अपनी पत्नी सुलोचन देवी के साथ पहुंचा. इस दौरान कुंज बिहारी सिंह ने बेवंत सिंह की पत्नी सुलोचन देवी पर डायन होने का आरोप लगा दिया. जिससे दोनों के बीच-कहा सुनी होने लगी. इस दौरान सुलोचन दिवी अपने घर चली गयी, लेकिन बेवंत सिंह वहीं रह गया. काफी देर के बाद भी बसंत सिंह जब घर नहीं लौटा, तो सुलचन देवी उसे ढूंढने निकली. इसी दौरान घर के कुछ दूरी पर देखा कि अमर सिंह टांगी से और कुंज बिहारी सिंह लाठी से उसके पति बवंत सिंह की पिटाई कर रहे हैं. नजदीक जाकर देखी, तो बेवन्त सिंह की मौत हो चुकी थी. बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इधर, इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष से प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमारी श्रीवास्तव ने दलीलें दी.