Jharkhand Breaking News Live: 17 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:34 AM. 12 Apr 23 10:04 PM. 11 Apr

17 अप्रैल को झारखंड कैबिनेट की बैठक

रांची: मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक 17 अप्रैल 2023 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी.

2:48 AM. 12 Apr 23 9:18 PM. 11 Apr

पेड़ से गिरकर युवक की मौत, हाथी देखने पेड़ पर चढ़ा था

अनगड़ा. हुण्डरूजारा बुटगोड़ा निवासी बसंत बेदिया की मौत मंगलवार की दोपहर में पेड़ से गिरकर हो गई. पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायज बसंत को इलाज के लिए स्वर्णरेखा अस्पताल टाटीसिलवे ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि बुटगोड़ा के बेलटूंगरी में जंगली हाथी का एक समूह डेरा डाले हुए है. हाथी को देखने बसंत पहुंचा था.

2:48 AM. 12 Apr 23 9:18 PM. 11 Apr

बंदगांव पुलिस ने 30 लाख के अफीम-डोडा के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव से जंगलों में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 30 लाख रूपए के अफीम, डोडा, पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल एवं चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस के वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव के जंगल डुमरू चिरकुबेडा क्षेत्र में अफीम एवं डोडा जमा करने का कार्य पिकअप वाहन से किया जा रहा है. जिसके बाद बंदगांव प्रभारी थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने डमरु चरकबेड़ा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया. जहां 10 किलो अफीम ,19 क्विंटल डोडा, एक महिंद्रा पिकअप वैन ,1 पल्सर मोटरसाइकिल एवं चार व्यक्तियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

12:12 AM. 12 Apr 23 6:42 PM. 11 Apr

गर्मी को देखते हुए पलामू डीसी ने जिले के स्कूलों के समय में किया बदलाव

पलामू : जिले में तापमान में वृद्धि के कारण अत्यधिक गर्मी को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने स्कूलों की समय में बदलाव को लेकर निर्देश जारी किया है. जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय के समय में बदलाव करते हुए निर्देश दिया गया है. इसके तहत कक्षा एक से लेकर पांच तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक और शेष कक्षाएं पूर्व की भांति निर्धारित समय पर ही संचालित होगी.

12:12 AM. 12 Apr 23 6:42 PM. 11 Apr

रांची के जिमखाना क्लब के पास पाइप फटने से सड़कों पर बह रहा पानी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में इनदिनों पेयजलापूर्ति के लिए विभिन्न जगहों पर पाइप लाइन बिछाया जा रहा है. इसी के तहत जिमखाना क्लब के पास भी पाइप फट गया. पाइप फटने से सड़कों पर पानी बह रहा है. ऐसी ही स्थिति सर्कुलर रोड स्थित न्यू नगरा टोली में भी देखा गया. यहां भी पाइप लाइन बिछाने के दौरान सप्लाई पानी का पाइप फटने से कई घरों में पानी की आपूर्ति मंगलवार को नहीं हुई. इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.

12:12 AM. 12 Apr 23 6:42 PM. 11 Apr

17 अप्रैल को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक आगामी 17 अप्रैल को शाम बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचना जारी कर दी है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >