Jharkhand Breaking News Live: बीजेपी के सचिवालय घेराव को देखते हुए लगायी गयी धारा 144

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन साहिबगंज के दो दिवसीय दौरे पर हैं. 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित करेंगे. 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचेंगे. वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:29 AM. 11 Apr 23 10:59 PM. 10 Apr

बीजेपी के सचिवालय घेराव को देखते हुए प्रशासन ने लगाया धारा 144

रांची : मंगलवार को बीजेपी के सचिवालय घेराव कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है. धुर्वा गोलचक्कर से सचिवालय होते हुए चांदनी चौक तक धारा 144 लागू किया गया.

4:29 AM. 11 Apr 23 10:59 PM. 10 Apr

देवघर में गांजा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना भी लगा

देवघर, फाल्गुनी मरीक कुशावाहा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह स्पेशल कोर्ट दिवाकर पांडेय की अदालत से अवैध गांजा तस्करी मामले में जसीडीह बाजार के धोबिया गली निवासी भरत राउत को दोषी पाकर 10 वर्ष की सश्रम सजा सुनायी. उसपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. जुर्माने की रकम नहीं देने पर दो साल की सश्रम कैद की सजा काटनी होगी. जसीडीह थाना में एक अगस्त 2021 को थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी के पास सात किलोग्राम गांजा बरामद होने का जिक्र था. अभियोजन पक्ष से आठ गवाही दी गयी.

4:29 AM. 11 Apr 23 10:59 PM. 10 Apr

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी जमानत पर हजारीबाग जेल से बाहर आयी

हजारीबाग : कांग्रेस के पूर्व विधायक ममता देवी जमानत पर सोमवार को जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग से बाहर आयी. शाम 4.15 बजे कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल से ब��हर आकर अपने परिजनों से मिली. वहां से पैतृक आवास रामगढ़ के लिए रवाना हो गयी. रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी 13 दिसंबर 2022 को पांच वर्ष की सजा सुनाने के बाद जेल हो गया था. 117 दिनों के बाद उच्च न्यायालय के जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत से जमानत मिलने के बाद बाहर निकली है. ममता देवी के अधिवक्ता संसार जायसवाल ने रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में आइपीएल कंपनी की द्वारा दर्ज मामले में मिले बेल प्रक्रिया को पूरा कराया. हजारीबाग अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर जमानत की स्वीकृति ली. क्या है मामला- ममता देवी 29 अगस्त 2016 को रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के आइपीएल कंपनी में रैयतों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किया था. जिसमें काफी विवाद व गोलीकांड की घटना घटी थी. इस मामले में ममता देवी पर मामला दर्ज किया गया था. इस मामले की सुनवाई हजारीबाग एमएलए एमपी कोर्ट में चला था.

4:29 AM. 11 Apr 23 10:59 PM. 10 Apr

गुमला के बसिया में एक व्यक्ति को दोस्तों ने तालाब में डूबो कर मार डाला

गुमला : बसिया थाना के आरया गांव में मधु उरांव (40 वर्ष) ने शराब के नशे में अपने आपको पूर्व सीएम मधु कोड़ा बताने लगा. इससे आक्रोशित होकर उसके दोस्त मंगल मांझी ने मधु उरांव को तालाब में डुबाकर उसकी हत्या कर दी. दरअसल, हुआ यूं कि दोनों ने एक साथ शराब पी. दोनों को नशा चढ़ा, तो आपस में लड़ने लगे. जिसके बाद मंगल मांझी ने मधु उरांव को घसीट कर बगल स्थित तालाब में ले गया और पानी में डुबाकर उसकी जान ले ली. घटना की सूचना मिलते ही बसिया थानेदार छोटू उरांव घटनास्थल पर पहुंचा. शव को कब्जे में लेते हुए हत्या के आरोपी मंगल मांझी को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. सोमवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

4:29 AM. 11 Apr 23 10:59 PM. 10 Apr

रामगढ़ में 12 पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

रामगढ़ : एसपी पियूष पांडेय ने बड़ी संख्या में जिले के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. इस क्रम में कई ओपी व थाना पभारियों का तबदला किया गया है. किये गये तबादला के अनुसार, पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल रोहित कुमार महतो को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामगढ़, पुलिस केंद्र में पदस्थापित सुशील कुमार को पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल, पुलिस निरीक्षक सह यातायात थाना प्रभारी विपिन कुमार को पुलिस निरीक्षक मांडू अंचल, पुलिस केंद्र रामगढ़ में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रविंद्र प्रसाद को पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी यातायात, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी विनय कुमार को ओपी प्रभारी कुजू, थाना प्रभारी बरलंगा रघुनाथ सिंह को पतरातू थाना प्रभारी, थाना प्रभारी मांडू अनंत कुमार को थाना प्रभारी बरलंगा, रामगढ़ थाना के एसआई अवधेश कुमार को थाना प्रभारी मांडू, थाना प्रभारी गौतम कुमार को रामगढ़ थाना, ओपी प्रभारी कुजू बलवंत दूबे को ओपी प्रभारी वेस्ट बोकारो, ओपी प्रभारी भदानीनगर दुर्गा शंकर मंडल को प्रभारी डीसीबी शाखा पुलिस कार्यालय रामगढ़ तथा भुरकुंडा ओपी में पदस्थापित एसआई राजदीप कुमार को ओपी प्रभारी भदानीनगर बनाया गया है.

4:29 AM. 11 Apr 23 10:59 PM. 10 Apr

पलामू में वाहनों के कागजातों की होगी सघन जांच, एसपी का निर्देश

पलामू : 10 अप्रैल से अगले एक सप्ताह तक पलामू में चौपहिया वाहनों के कागजात और ट्रैफिक रूल अनुपालन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा. एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर अलग-अलग टीम तैयार कर इस अभियान में लगाया गया है.

मुख्य बातें

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन साहिबगंज के दो दिवसीय दौरे पर हैं. 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री 12:35 बजे वीर शहीद सिदो-कान्हू के क्रांति स्थल पंचकठिया में पुष्प अर्पित करेंगे. 1:35 बजे सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह पहुंचेंगे. वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >