मुख्य बातें
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News Live: लोकतंत्र की हत्या बंद करें केंद्र सरकार-माले
रांची: केंद्रीय एजेंसियों की आड़ में झारखंड की सत्ता को हड़पने की साजिश और हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के खिलाफ़ भाकपा माले और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने संयुक्त रूप से बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय गेट से बाजार तक प्रतिवाद मार्च निकाला.
सरायकेला-खरसावां : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट भारतवर्ष को विकास के मार्ग पर तेजी से प्रशस्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का आईना दिखा रहा है.
रांची: 17 फ्लाइट डिले, दो रद्द व 17 में से आधा दर्जन फ्लाइट डायवर्ट की गयी है. ज्यादातर विमानों को कोलकाता डायवर्ट किया गया.
पलामू की बेटी का चयन झारखंड राज्य खो खो टीम में हुआ है. झारखंड सरकार एवं स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 31जनवरी से 04 फरवरी तक झारखंड में आयोजित 67वीं सब-जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. इसमें झारखंड टीम में पलामू के बारालोटा मध्य विद्यालय की खिलाड़ी एवं रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षु अंशु कुमारी का चयन किया गया है. नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी एव उसकी कोच रेशमा पाण्डेय और सोनी कुमारी को पलामू जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, पलामू जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा एवं सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बधाई दी है.
खरसावां : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड की 11 जर्जर सड़कें चकाचक होंगी. सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर करीब 27.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
रांची: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग (टीआरएल) के विभागाध्यक्ष डॉ खालिक अहमद को नागपुरी भाषा में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गई. पूरे रांची विश्वविद्यालय में अपनी भाषा में प्रशस्ति पत्र देने का तीसरा मौका है. इससे पहले डॉ सिकरादास तिर्की को मुंडारी में एवं डॉ एलेक्सुस खाखा को कुड़ुख भाषा में प्रशस्ति पत्र दिया गया है. अपनी भाषा को आगे बढ़ाने एवं लोगों को इस ओर आकर्षित करने का सबसे बड़ा अवसर होता है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जेपी सिंह ने कहा कि सबसे वरिष्ठ शिक्षक का विदाई समारोह है, पंरतु शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते. डॉ खालिक अहमद ने अड़तीस वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय आज जिस स्थिति में है, ऐसा पहले नहीं था. मंच का संचालन डॉ स्थिता किरण तथा धन्यवाद प्रो नीतु कुमारी ने किया. डॉ आशुतोष, डॉ एलेक्सुस खाखा, डॉ शशि शेखर, डॉ माधुरी दास, डॉ मृदुला प्रसाद, डॉ विजय कुमार, डॉ रीता कुमारी, डॉ मनीष चन्द्र, डॉ अजीत मुंडा, डॉ नैंसी, डॉ सुरेश महतो, डॉ अहिल्या कुमारी, अमर कुमार, नीलु कुमारी, सरोज कुमारी, भुवनेश्वर महतो, सुषमा मिंज, लावलिन होरो, विकास उरांव, मिलन कविराज,सुनिल कुमार डॉ शिखा सिंह, डॉ कांति कुमारी, डॉ भावना कुमारी, डॉ पारूल खलखो, छाया रानी, कामिल धान, डॉ पार्वती तिर्की के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…