मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Breaking News: पलामू के हरिहरगंज में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल
पलामू : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के NH- 98 पर शनिवार की देर शाम बेलौदर गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, दो अन्य घायल हो गये. मृतक की पहचान सेमरवार निवासी रवि पासवान (24 वर्ष) के रूप में की गयी है. घायलों में उसी गांव के चंचल कुमार (21 वर्ष) और पंचम पासवान (18 वर्ष) शामिल हैं. हरिहरगंज CHC में घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल चंचल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, पंचम की उंगली में कोई विषैला जीव डंस लिया था. जिसका इलाज कराने तीनों बाइक से हरिहरगंज जा रहे थे. इसी क्रम में बेलौदर गांव के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए.
खूंटी (चंदन कुमार) : खूंटी शहर में एक कलयुगी पिता ने अपनी इकलौती बेटी के साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां के साथ आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया. पीड़िता ने बताया है कि वह नौवीं कक्षा की छात्रा है. उसके पिता पिछले दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे. जब भी मां घर पर नहीं होती है वह उसके साथ गलत काम करते थे. मना करने पर मारपीट भी करते थे. चार जुलाई को भी दुष्कर्म करने के दौरान आरोपी पिता ने उसके चेहरे पर थप्पड़ मारा. जब मां थप्पड़ का निशान देखी, तो बेटी से पूछी. जिसके बाद बेटी ने घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता दुष्कर्म का वीडियो भी बनाता था. वीडियो बनाकर उसे बाद में डिलीट कर देता था, लेकिन पुलिस को उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला है. डिलिट किये गये वीडियो को रिकवर किया जा रहा है. इस संबंध में एसपी अमन कुमार ने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले पांच जून को रनिया के जयपुर में भी इसी प्रकार की घटना सामने आयी थी. जिसमें पिता अपनी सात वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था.
खूंटी (चंदन कुमार) : खूंटी थाना क्षेत्र के सिल्दा साखेटोली में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान राम कुमार बिंझिया (51 वर्ष) के रूप में हुई है. हत्या का आरोपी लक्ष्मण बिंझिया फरार है. परिजनों के अनुसार, रामकुमार बिंझिया के घर में एक पालतू कुत्ता था. कुत्ता लक्ष्मण बिंझिया को देखकर भौंक रहा था. जिससे परेशान होकर लक्ष्मण कुत्ते को पीटने लगा. रामकुमार बिंझिया ने कुत्ते को पीटने से मना किया. जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. बाद में रामकुमार खेत में काम करने चला गया. इस दौरान लक्ष्मण बिंझिया ने उसके घर में तोड़फोड़ किया. रात में लगभग 11 बजे वह फिर से रामकुमार बिंझिया के घर आया. लक्ष्मण ने उसपर टांगी तथा डंडे से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण रामकुमार बिंझिया को एक निजी अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को वापस सौंप दी. लक्ष्मण बिंझिया ने गांव एक महिला विलास देवी पर भी कुदाल से हमला कर घायल कर दिया. उसका सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया है.
देवघर : 12 जुलाई को पीएम मोदी के देवघर आगमन को लेकर एसपीजी की टीम ने शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर एयरपोर्ट एवं देवघर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया. सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के बाद रविवार से एयरपोर्ट एवं देवघर कॉलेज मैदान पूरी तरह से एसपीजी की सुरक्षा के कब्जे में रहेगा, जबकि मंगलवार को पीएम के आगमन से देखते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आम भक्तों के प्रवेश पर रोक रहेगी एवं मंदिर एसपीजी की सुरक्षा के घेरे में रहेगी.
बंदगांव (अनिल तिवारी) : कराईकेला पंचायत के पुरनाडीह दुर्गा मंदिर से शनिवार को प्रभु जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा निकाली गयी. महाप्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर के लिए निकले. जगह-जगह भक्तों ने पूजा अर्चना किया.भक्तों द्वारा प्रभु जगन्नाथ की जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. मालूम रहे कि नौ दिनों तक मौसी बाड़ी में विराजमान प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा संग वापस श्री मंदिर को लौटने के लिए रथ से निकले. पंडित जगदीश चंद्र ठाकुर एवं भरत भूषण मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के उदघोष के साथ रथ यात्रा में निकले.
जामताड़ा : सोमवार (11 जुलाई) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जामताड़ा आगमन को लेकर गांधी मैदान में तैयारी जोरों पर है. जिसका जायजा लेने डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी मनोज स्वर्गियारी गांधी मैदान पहुंचे. यहां पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस मौके पर डीसी ने कहा कि 11 जुलाई को सीएम श्री सोरेन जामताड़ा आ रहे हैं. यहां मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम होगा. इसके लिए पूरी तैयारी में लगे हैं. शहर में जाम की स्थिति न हो इसके लिए दंडाधिकारी नियुक्त की गई है. साथ ही अलग-अलग स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों की भीड़ होने की संभावना है.
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…