Jharkhand Breaking News LIVE: जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में लगा धारा 144

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
8:34 PM. 9 Apr 23 8:34 PM. 9 Apr

जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में लगा धारा 144

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित शास्त्रीनगर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाने की घोषणा की. इसको लेकर एसडीओ ने माइक से इसकी घोषणा की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में काफी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है. मालूम हो कि हनुमान झंडा के बांस में असामाजिक तत्वों द्वारा मांस का टुकड़ा बांधे जाने के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था.

8:27 PM. 9 Apr 23 8:27 PM. 9 Apr

किशोरगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार 8 अप्रैल को किशोरगंज आनंद नगर रोड नंबर 1 में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई थी. अपने वर्चस्व की लड़ाई में एक गुट के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी. करीब 20 से 25 लोगों ने इलाके में 8 से 10 राउंड फायरिंग की थी. इस मामले में अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की और कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

7:39 PM. 9 Apr 23 7:39 PM. 9 Apr

झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर निकला मशाल जुलूस

रांची : झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से रविवार को रांची विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान सोमवार 10 अप्रैल को झारखंड बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया.

7:39 PM. 9 Apr 23 7:39 PM. 9 Apr

कुड़मी समाज में दो फाड़, एक गुट ने आंदोलन वापस लिया, फिर भी रेल चक्का जाम

बरसोल (पूर्वी सिंहभूम), गौरव पाल : अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन को लेकर कुड़मी समाज दो फाड़ में बंट गया है. आदिवासी कुड़मी समाज ने रेल जाम वापस लिया है, जबकि पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज की घाघरा घेरा सड़क जाम आंदोलन जारी है. पश्चिम बंगाल सरकार ने 10 अप्रैल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है.

7:39 PM. 9 Apr 23 7:39 PM. 9 Apr

पटना के दो छात्र हुंडरू फॉल में डूबने से बचे

अनगड़ा (रांची) : पटना के बिहटा स्थित श्री कोचिंग सेंटर के दो छात्र आदित्य कुमार (18 वर्ष) और सानो कुमार (19 वर्ष) को रविवार की दोपहर हुंडरू फॉल में डूबने से बचा लिया गया. स्थानीय पर्यटन मित्र एवं दुकानदारों के प्रयास से दोनों छात्रों को डूबने से बचाया गया. श्री कोचिंग सेंटर के छात्र दोपहर दो बजे के करीब पटना से हुंडरू फॉल पहुंचे थे. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिकिदिरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

3:39 PM. 9 Apr 23 3:39 PM. 9 Apr

पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय का रांची एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत

पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय का रांची एयरपोर्ट में जोरदार तरीके से सिंहभूम आदिवासी समाज, रांची की ओर से स्वागत किया गया है. जानकारी हो कि डाॅ सोय को “हो भाषा साहित्य” के संरक्षण और विकास में योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है. स्वागत के दौरान उनके साथ कई लोग जमकर थिरके.

1:08 PM. 9 Apr 23 1:08 PM. 9 Apr

रांची के इंदिरा गांधी चौक के पास पेड़ से लटका एक व्यक्ति का मिला शव

रांची के चुटिया थाना से 200 मीटर की दूरी पर इंदिरा गांधी चौक के पास एक पीपल के पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला है. मृतक की पहचान रंजीत चौधरी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रंजीत ने जिस जगह गैस वेल्डिंग का काम करता था उसी जगह फांसी लगाया है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

1:08 PM. 9 Apr 23 1:08 PM. 9 Apr

सीएम हेमंत सोरेन ने दी ईस्टर की बधाई

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईस्टर की बधाई ट्वीट कर दी. उन्होंने लिखा, ईस्टर के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। प्रेम, दया, क्षमा, मानवता और करुणा का यह पावन पर्व सभी को स्वस्थ जीवन, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे.

1:08 PM. 9 Apr 23 1:08 PM. 9 Apr

मोहम्मदगंज में कोयला से भरी मालगाड़ी दो हिस्से में बटी

मोहम्मदगंज – सतबहिनी रेल स्टेशन के बीच रविवार की सुबह अप मालगाड़ी संख्या 60050 एनपीजीए का कोयला से भरी डिब्बे कादल गाव के समीप डगरा नामक स्थान पर दो हिस्से में बट गये.

1:08 PM. 9 Apr 23 1:08 PM. 9 Apr

बोकारो थर्मल में एक युवक ने की आत्महत्या

बोकारो थर्मल गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत राजाबाजार नीचे टोला में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक 29 साल है. उसके पिता डीवीसी में काम करते हैं.

1:08 PM. 9 Apr 23 1:08 PM. 9 Apr

झारखंड पुलिस कर्मचारी संघ का सम्मेलन आज

झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ का सातवां राज्य सम्मेलन रविवार को जैप-01 डोरंडा स्थित टिंकू हॉल में होगा. संघ के महामंत्री सुधीर थापा ने बताया कि सम्मेलन में डीजीपी को आमंत्रित किया गया है. सम्मेलन के बाद सरकार को कर्मचारियों की मांग से अवगत कराया जायेगा.

6:19 AM. 9 Apr 23 6:19 AM. 9 Apr

9 अप्रैल को रांची आयेंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी आज 9 अप्रैल को सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली से रांची 10 बजे पूर्वाह्न पहुंचेंगे. वे हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन में शामिल होंगे. यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी.

5:42 AM. 9 Apr 23 5:42 AM. 9 Apr

पेलोडर मशीन में अचानक लगी आग

पिपरवार (रांची). बचरा साइडिंग में शनिवार की रात करीब 1:30 बजे अचानक एक पेलोडर मशीन में आग लग गयी. वहां उपस्थित मजदूरों ने पानी व धूल डाल कर आग पर किसी तरह काबू पाया. बताया जा रहा है कि इस मशीन में साइलेंसर के पास तेल लीकेज की समस्या थी. रैक लोडिंग के बाद चालक ने जैसे ही मशीन को खड़ा किया, मशीन धू-धूकर जलने लगी.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >