झारखंड के चार IPS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग
रांची : झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसमें हजारीबाग के सहायक पुलिस अधीक्षक (परीक्ष्यमान) (Assistant Superintendent of Police- Probationary) ऋषभ गर्ग को पलामू का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (Sub Divisional Police Officer- SDPO) बनाया गया है. वहीं, चाईबासा के ASP (परीक्ष्यमान) सुमित कुमार अग्रवाल को जमशेदपुर का सहायक पुलिस अधीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है. इसके अलावा जमशेदपुर के ASP (परीक्ष्यमान) प्रवीण पुष्कर को कोडरमा का SDPO और रांची के ASP (परीक्ष्यमान) एम राजपुरोहित को अगले आदेश तक सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय-1, रांची में पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.