Jharkhand Breaking News: रूपी सोरेन बनीं उपाध्यक्ष, JMM ने की केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:26 AM. 7 Aug 23 10:56 PM. 6 Aug

रूपी सोरेन बनीं उपाध्यक्ष, JMM ने की केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है. इसके तहत केंद्रीय समिति में आठ उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और सात सचिव बनाये गये हैं. अध्यक्ष शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से इस आदेश को जारी किया गया है. बता दें कि डेढ़ साल बाद केंद्रीय समिति का विस्तार किया गया है.

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

उपाध्यक्ष : रूपी सोरेन, चंपई सोरेन, नलिन सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद व बैजनाथ राम.

महासचिव : विजय सिंह, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, सीता सोरेन, दीपक बीरूवा, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश ठाकुर, चमरा लिंडा व बाबूलाल सोरेन.

सचिव : योगेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया, जोबा मांझी, संतोष रजवार, समीर मोहंती.

कोषाध्यक्ष : विनोद कुमार पांडेय.

प्रवक्ता: अशोक कुमार सिंह व मनोज कुमार पांडेय,

कार्यकारिणी सदस्य : विजय हांसदा, महुआ माजी, रविंद्र नाथ महतो, हेमलाल मुर्मू, लोबिन हेंब्रम, मोहन कर्मकार, कमलनयन सिंह, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्ला खान, अमितेश सहाय, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, बेबी देवी, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिग्गा सुसारन होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी, राजू गिरी, गणेश चौधरी, मनोज यादव, अंजलि सोरेन, परेश मरांडी व बिट्टू मुर्मू.

4:26 AM. 7 Aug 23 10:56 PM. 6 Aug

रांची के सोनाहातू में स्कूटी-बाइक की सीधी टक्कर, दुघर्टना में शिक्षक की मौत

सोनाहातू (रांची), अखिलेश कुमार : रांची जिला अंतर्गत सोनाहातू- बुंडू रोड के दानाडीह बूढ़ा तालाब के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में पूर्व शिक्षक दानाडीह निवासी गोपेश्वर महतो (63 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि इनके पोती लतिका कुमारी (6 वर्ष), पोता यश कुमार महतो (4 वर्ष) व विवेक प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल है. वहीं, सुजीत दास को हल्की चोट लगी है. घटना के संबंध में बताया गया कि शिक्षक गोपेश्वर महतो अपनी स्कूटी से पोता- पोती को लेकर सोनाहातू बाजार टांड़ चौक से अपने पैतृक गांव दानाडीह गांव जा रहे थे. वहीं, तेज गति से बुंडू की ओर से आ रहे बाइक पर सवार विवेक प्रमाणिक व सुजीत दास से सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया. जहां शिक्षक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान शिक्षक गोपेश्वर महतो की मौत हो गई जबकि बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

4:26 AM. 7 Aug 23 10:56 PM. 6 Aug

गिरिडीह के पचंबा में नवजात की मौत पर हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के कल्याण हॉस्पिटल में रविवार की शाम नवजात की मौत पर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान चिकित्सकों की लापरवाही का आरोप लगाया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर लोगों को शांत कराया. घटना के संबंध में बताया गया कि मुफस्सिल थाना इलाके के अंबाटांड़ निवासी शहजाद अंसारी की पत्नी अफसाना परवीन को अस्पताल में करीब 12 बजे भर्ती कराया गया था. शाम करीब चार बजे मरीज के परिजनों को बताया कि ऑपरेशन सही सलामत हो गया और बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया. शाम करीब छह बजे परिजनों ने जब बच्चे को दिखाने की बात कही, तो डॉ अनामिका ने बोला कि कुछ देर के बाद बच्चे को दिखा दिया जायेगा. इसी के बाद कुछ देर के बाद बच्चे को डिब्बे में बंद कर दे दिया और कहा कि आपका बच्चा मर चुका है. इसी के बाद परिजन आक्रोशित हो गये और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

4:26 AM. 7 Aug 23 10:56 PM. 6 Aug

रांची के टाटीसिलवे में फर्जी नंबर प्लेट लगे 2 वाहन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : राजधानी रांची स्थित टाटीसिलवे थाने की पुलिस ने जांच के क्रम में फर्जी नंबर प्लेट लगे दो कांक्रीट मिक्सचर वाहन को जब्त किया है. दोनों वाहन के चालक को हिरासत में लिया गया है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली ने बताया कि एसआरएस पार्क के समीप वाहनों की जांच के क्रम में दोनों वाहन (ओआर 04एन9540) और (ओआर 04एन9543) को रोककर कागजात की मांग की गई. कागजात की जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में लगा नंबर प्लेट फर्जी है. पूछताछ करने पर चालकों ने फर्जी नंबर प्लेट होने की बात स्वीकारी. ट्रकों को जब्त करते हुए चालक कामदेव पासवान पिता महादेव पासवान, हजारीबाग एवं राजेश कुमार यादव पिता लालो यादव कोडरमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

4:26 AM. 7 Aug 23 10:56 PM. 6 Aug

गिरीडीह बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

गिरिडीह : गिरिडीह के बराकर नदी में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार मृतक के परिवार वालों को जिला प्रशासन ने एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपा. बता दें कि शनिवार को रांची से गिरिडीह आने के दौरान आलीशान बस (बाबा सम्राट) अनियंत्रित होकर बराकर नदी में पलट गयी थी. इस हादसे में चार यात्री की मौत हो गयी थी.

4:26 AM. 7 Aug 23 10:56 PM. 6 Aug

रामगढ़- हजारीबाग मार्ग में पिकअप वैन पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर लूटने की मची होड‍़

रामगढ़ : हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग में टमाटर लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. वैन के पलटते ही उसमें लदा टमाटर सड़क पर बिखर गया. इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में टमाटर लूटने की होड़ मच गयी. जिसे जितना हाथ लगा, टमाटर लेकर चलते बने.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >