रांची में बहावलपुरी पंजाबी समाज की तीन दिवसीय योग कार्यशाला संपन्न
रांची: बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग कार्यशाला का आज संपन्न हो गयी. रातू रोड की कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के हॉल में आयोजित इस योग कार्यशाला में हार्ट फुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षित योग साधकों मनोज तिवारी, मुकेश तनेजा, दीपांकर एवं सुनंदा चौहान द्वारा रोजाना सुबह 6:15 बजे से 7.45 बजे तक योगा का अभ्यास कराया गया. मेडिटेशन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपाल भांति, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, कटि चक्रासन, उदर श्वासन समेत अन्य योग का प्रशिक्षण दिया गया.