Jharkhand Breaking News: CM आवास में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक दल की बैठक

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
10:58 PM. 2 Nov 22 10:58 PM. 2 Nov

CM आवास में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक दल की बैठक

रांची : खनन मामले में ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजने के मामले के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बैठक शुरू हुई. सीएम श्री सोरेन की अध्यक्षता में इस बैठक में सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक दल के नेता उपस्थित हैं.

10:58 PM. 2 Nov 22 10:58 PM. 2 Nov

गुमला में मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ा

गुमला : सिसई प्रखंड में मानसिक रूप से कमजोर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बघनी गांव निवासी हुसैन अंसारी (23 वर्ष) ने दुष्कर्म किया है. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ा. इस दौरान आरोपी भागने में गिर गया और उसका एक पैर टूट गया. ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई भी की. ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया. आरोपी को सदर अस्पताल गुमला में पुलिस कस्टडी में रख कर इलाज किया जा रहा है. वहीं, नाबालिग पीड़िता का बुधवार को मेडिकल कराया गया. पीड़िता की मां ने आरोपी हुसैन अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है.

10:58 PM. 2 Nov 22 10:58 PM. 2 Nov

11 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र, स्थानीयता विधेयक पारित कराएगी सरकार

रांची : आगामी 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत है. इस विशेष सत्र में राज्य सरकार 1932 या उसके पूर्व के सर्वे खतियान के आधार पर स्थानीयता विधेयक को पारित कराएगी. वहीं, झारखंड में पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण वृद्धि का सरकार का प्रयास होगा. राज्य की जनता की समस्याओं के निष्पादन के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 2 नवंबर से 15 नवंबर, 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसका शेड्यूल जारी हुआ है.

2:17 PM. 2 Nov 22 2:17 PM. 2 Nov

हजारीबाग के चौपारण में भतीजे ने धारदार हथियार से चाचा की हत्या की, हुआ गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के चौपारण के टोइया गांव में पुरानी भूमि विवाद को लेकर सनकी भतीजे ने अपने सगे चाचा को धारदार हथियार हमला कर मार डाला. मृतक लालधारी यादव घरेलू काम काज कर रोड पर बैठा था. तभी भीतीजे ने पीछे से हमला कर दिया. इससे मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पाते ही पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया गया है. इसकी पुष्टि थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने किया है.

2:17 PM. 2 Nov 22 2:17 PM. 2 Nov

साहेबगंज पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज पहुंचे. यहां के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही जिले के विकास के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

1:18 PM. 2 Nov 22 1:18 PM. 2 Nov

पैसे की लेनदेन की वजह से भाई ने भाई की हत्या की

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी. मरने वाले भाई का नाम मुकेश मंडल है. घटना के संबंध में मृतक के भाई सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि मृतक मुकेश मंडल का अपने भाई अजय कुमार मंडल से एक हज़ार रुपये बकाया लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद में दो भाईयों में मारपीट की घटना हुई. आरोपी अजय कुमार मंडल ने किसी हथियार से मुकेश कुमार मंडल पर पीछे से वार किया. इसी वजह से उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि हत्यारा भाई मानसिक रुप से विक्षिप्त है.

रिपोर्ट : कुमार गौरव, बगोदर

1:18 PM. 2 Nov 22 1:18 PM. 2 Nov

रेलवे क्वार्टर बना रही केके कंपनी की साइट पर अपराधियों ने चलाई गोली

बरकाकाना के पोचरा में रेलवे क्वार्टर कंस्ट्रक्शन का काम कर रही केके कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर अपराधियों ने गोली चलाई है. कंपनी के परचेज मैनेजर विजय धवन के पांव में गोली लगी है. मामले की जांच की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने चलाई गोली. घायल मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

10:00 AM. 2 Nov 22 10:00 AM. 2 Nov

साहेबगंज के प्लाई दुकान में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान

साहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर के निकट गुड़ बाजार स्थित पवन तामाखूवाला के पवन साव मील में देर रात करीब 1:30 बजे भीषण आग लग गई. इस अगजनी में भारी नुकसान की बात सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है.

10:00 AM. 2 Nov 22 10:00 AM. 2 Nov

झारखंड कांग्रेस राज्य में कल से शुरू कर रहे भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े कार्यक्रम तीन नवंबर से झारखंड में फिर से शुरू होंगे. पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों, सरकार के मंत्रियों, जिला संयोजकों, जिला अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया है.

8:06 AM. 2 Nov 22 8:06 AM. 2 Nov

35 सौ उम्मीदवार 13 नवंबर को अग्निवीर बनने के लिए देंगे लिखित परीक्षा

अग्निवीर बहाली के मेडिकल में सफल 35 सौ उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 13 नवंबर को खेलगांव स्थित श्री हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. इसके लिए पांच नवंबर को ओवरब्रिज स्थित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस में नया एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. नये एडमिट कार्ड और दो पासपोर्ट साइज का फोटो साथ लेकर जाना होगा. बताते चलें कि 85 हजार अभ्यर्थी रांची के मोरहाबादी मैदान में पांच सितंबर से 22 सितंबर तक अग्निवीर बहाली में शामिल हुए थे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >