Jharkhand Breaking News LIVE: चक्रधरपुर में दहेज के लिए बहू की हत्या, मृतका की मां ने दर्ज कराया केस

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:41 PM. 1 Jan 23 10:41 PM. 1 Jan

दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोप, मृतका की मां ने दर्ज कराया केस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के उलीडीह ढीपासाई गांव में पूजा प्रधान नामक महिला की हत्या का मामला दर्ज कराया है. मृतका की मां मनोहरपुर निवासी उमा देवी ने चक्रधरपुर थाना में दहेज के लिए अपनी बेटी को जलाकर मारने का मामला दर्ज कराया है.

10:41 PM. 1 Jan 23 10:41 PM. 1 Jan

आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूर की खजूर के पेड़ से दबकर मौत

गोड्डा के मोतिया ओपी स्थित पावर प्लांट के आउटसोर्सिंग कंपनी के एक मजदूर की पेड़ से दबकर मौत हो गयी है. मृतक विकास कुमार (32 वर्ष) अमेठी, यूपी का रहनेवाला था. बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम विकास एक बड़े खजूर के पेड़ को ऑफिस के समीप लगा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर खजूर का पेड़ उसी के ऊपर गिर गया.

10:41 PM. 1 Jan 23 10:41 PM. 1 Jan

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

सिमडेगा: बानो थाना क्षेत्र के हुरपी के समीप रविवार शाम 7 बजे के करीब दो बाइक की आपस में भिड़ंत होने से एक की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग घायल हो गए. बलराम सिंह (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी.

10:41 PM. 1 Jan 23 10:41 PM. 1 Jan

सिमडेगा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल

सिमडेगा: महिला थाना की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी जयराम लोहार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया. आरोपी को सिमडेगा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया.

10:41 PM. 1 Jan 23 10:41 PM. 1 Jan

कोडरमा में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, 5 घायल

कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरचांच के समीप नववर्ष के पहले दिन हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. हादसा अनियंत्रित कार के पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुखदेव राणा (पिता रोहण राणा) उरवां चंदवारा के रूप में हुई है. घायलों में संजीत राणा (पिता महेश राणा), पप्पू राणा (पिता राजू राणा) उरवां चंदवारा, सचिन राणा (चौरठ चतरा), विष्णु राणा (पिता सुरेश राणा) उरवां व बाबू (पिता सीताराम राणा) चंदवारा शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल संजीत व सचिन को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.

12:02 PM. 1 Jan 23 12:02 PM. 1 Jan

खरसावां गोली कांड के शहीदों के आश्रीतों को मिले सम्मान : गणेश माहली

भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि खरसावां गोलीकांड में आदिवासी रणबांकुरों ने जीवन की आहुति देकर इतिहास रचा है. एक जनवरी 1948 को हुए खरसावां गोली कांड की घटना हमारे पूर्वजों के संघर्ष की दास्तां को बयां करता है. उन्होंने कहा कि खरसावां के शहीद स्थल आज प्रेरंणा स्थल बन गयी है. यहां पहुंच कर शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने की प्रेरणा मिलती है.

12:02 PM. 1 Jan 23 12:02 PM. 1 Jan

गिरिडीह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के सादी गवारो गावं में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. गांव वालों ने युवक पर चोरी करने के आरोप में हत्या की है. मृतक की शिनाख्त सिमरिया गावं निवासी विनोद चौधरी के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम सदलबल मौके पर पहुंचे और जांच -पड़ताल में जुट गए है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >