Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के कांके में अपराधियों ने दुकान संचालक को मारी गोली, रिम्स रेफर

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
7:00 PM. 25 Apr 22 7:00 PM. 25 Apr

रांची के कांके में गोलीबारी की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे DIG अनीश गुप्ता. घटनास्थल का किया निरीक्षण.

7:00 PM. 25 Apr 22 7:00 PM. 25 Apr

रांची के कांके में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

रांची के कांके स्थित ब्लॉक चौक के पास वेल्डिंग दुकान के संचालक पंचम लोहरा को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी है. गंभीर रूप से घायल दुकान संचालक को आनन-फानन में रिम्स भेजा गया है. वहीं, पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ तेज कर दी है.

2:28 PM. 25 Apr 22 2:28 PM. 25 Apr

सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 4 मई को

रांची (राणा प्रताप) : झारखंड पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में 4 मई को अगली सुनवाई होगी. सभी संबंधित वादी एवं प्रतिवादी को चार मई से पहले संबंधित कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है.

2:28 PM. 25 Apr 22 2:28 PM. 25 Apr

हत्याकांड के दो दोषियों को आजीवन कारावास

सोनू इमरोज हत्याकांड के दोषियों शमशाद आलम व तबरेज आलम को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है. रांची की अदालत ने आज सोमवार को इन्हें सजा सुनायी. इससे पहले इन्हें दोषी करार दिया गया था.

2:28 PM. 25 Apr 22 2:28 PM. 25 Apr

विधायक सरयू राय के खिलाफ शिकायतवाद

जमशेदपुर (संदीप) : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के जिला न्यायालय में पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय के खिलाफ शिकायतवाद दायर किया है. इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री के प्रेस सलाहकार सह पीए संजय ठाकुर ने बताया कि विधायक सरयू राय को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था, जिसमें उनके द्वारा लगाये गये आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगने की बात कही गई थी.

2:28 PM. 25 Apr 22 2:28 PM. 25 Apr

मृतक दिलशेर खान के परिजनों से मिलेंगे मंत्री मिथिलेश ठाकुर

लातेहार (सुमित): लातेहार जिले के बालूमाथ में मृतक दिलशेर खान के परिजनों से आज पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर मिलेंगे. आपको बता दें कि कल रविवार को अपराधियों ने झामुमो नेता दिलशेर खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

2:28 PM. 25 Apr 22 2:28 PM. 25 Apr

नाबालिग से गैंगरेप के 3 आरोपी अरेस्ट

रांची (तौफिक आलम) : झारखंड के रांची जिले के चान्हो प्रखंड क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

11:08 AM. 25 Apr 22 11:08 AM. 25 Apr

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:08 AM. 25 Apr 22 11:08 AM. 25 Apr

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >