Jharkhand Breaking News: पलामू के बारी गांव में बाइक विवाद में एक युवक की हत्या

Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड के एजाज को छत्तीसगढ़ के युवकों ने मार डाला, एक संदिग्ध गिरफ्तार. आज विजयदशमी का त्योहार है. झारखंड समेत देश के अलग-अलग हिस्से में रावण दहन किया जायेगा. बंगाली महिलाएं पूजा पंडालों में सिंदूर खेलेंगी. देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:15 AM. 6 Oct 22 10:45 PM. 5 Oct

पलामू के बारी गांव में बाइक विवाद में एक युवक की हत्या

सतबरवा : पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र के बारी गांव के युवक अमीन सिंह (35 वर्ष) की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हत्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गया. बतया गया कि तीन बच्चों के साथ अमीन अपने स्वर्गीय ससुर छोटे लाल चौधरी के मित्र रवींद्र विश्वकर्मा के घर पार्टी समारोह में शामिल होने जा रहा था. इसी बीच प्रसाद मिस्त्री और रवींद्र विश्वकर्मा के घर के बीच पहले से घात लगाकर बैठे प्रभु विश्वकर्मा बाइक पर सवार अमीन सिंह पर तेज धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते हैं रवींद्र विश्वकर्मा ने अमीन सिंह को चिकित्सा सुविधा के लिए नवजीवन अस्पताल, तुंबागडा ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पत्नी तथा सास के अनुसार, प्रभु विश्वकर्मा तथा आमीन सिंह के बीच बाइक की खरीदारी को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था, जिसको लेकर सतबरवा थाना पुलिस को भी वर्षों पूर्व लिखित आवेदन दिया गया था. मृतक बिहार के सासाराम जिले का रहने वाला है. बीते 10 वर्षों से वह अपने ससुराल बारी के केवाल टोला पर रहता था. तीन साल पहले उसके ससुर की भी मौत हो गई थी. घटना के बाद उसके सास मुन्नी देवी और पत्नी का रो-रोकर हाल है.

4:15 AM. 6 Oct 22 10:45 PM. 5 Oct

रामगढ़ के बरकाकाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 3 घायल

रामगढ़ : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के खेलगांव में बुधवार की शाम चार बजे सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. बताया जाता है कि कोयला लदा 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर ओपी क्षेत्र के हेहल गांव के दानिश पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे बने घरों के सामने खड़े लोगों को कुचल दिया. इस घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया है.

4:15 AM. 6 Oct 22 10:45 PM. 5 Oct

गुमला के रामझरिया गांव से लापता कालीचरण असुर का शव तालाब से बरामद

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत गुरदरी थाना क्षेत्र के रामझरिया गांव निवासी 42 वर्षीय कालीचरण असुर का शव एक तालाब से बरामद हुआ है. घटना के संबंध में बताया गया कि कालीचरण नशा का सेवन करता था. शनिवार को वह लगने वाला साप्ताहिक हाट गुरदरी गया था जहां से वह घर नहीं लौटा, तो घरवालों को लगा कि कहीं वह मेहमानी चला गया होगा, लेकिन सोमवार तक वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने गुरदरी थाना को सूचना देते हुए खोजबीन शुरू की. इस बीच मंगलवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने एक तालाब में शव देखा. तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी गयी. तालाब पहुंचकर परिजनों ने कालीचरण का शिनाख्त किया. इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेजा दिया.

4:15 AM. 6 Oct 22 10:45 PM. 5 Oct

Tata Steel के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी की बिगड़ी तबीयत, TMH में भर्ती

जमशेदपुर : टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे इरानी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें टीएमएच के आईसीयू में एडमिट किया गया है. पिछले 10 दिनों से डॉ इरानी की तबीयत खराब चल रही है. 10 दिन पहले भी उन्हें एडमिट किया गया था. लेकिन, दो दिन के बाद छुट्टी दे दी गयी थी. इधर, एक बार फिर तबीयत खराब होने पर उन्हें TMH में भर्ती कराया गया है.

8:17 PM. 5 Oct 22 2:47 PM. 5 Oct

औरंबागाद के युवक की पलामू में सड़क दुर्घटना में मौत

पलामू के जपला-देवरी मुख्य पथ पर स्थित शिव मंदिर के समीप बुधवार को दिन में करीब 12 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर एक मकान की चहारदीवारी से टकरा गयी. हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला के जम्होर थाना अंतर्गत जम्होर गांव के दीपक शर्मा के रूप में हुई है. घायल युवक औरंगबाद निवासी राहुल शर्मा बताया जाता है.

8:17 PM. 5 Oct 22 2:47 PM. 5 Oct

नम आंखों से दी मां को विदाई

सरायकेला में विजयदशमी के दिन माता अम्बे को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी. विजयदशमी पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सुहाग की कामना की. सरायकेला में पांच जगहों पब्लिक दुर्गा पूजा, सरकारी दुर्गा पूजा, ओम सार्वजनकि दुर्गा पूजा हंसाउड़ी, दुर्गा पूजा इंद्रतांडी एवं धर्मशाला रोड के अलावा सरायकेला के कोलेबिरा, दुगनी, चमरू, सिनी में भी पूजा-अर्चना हुई. सरायकेला के हंसाउड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. माता की प्रतिमा को देर शाम खरकई नदी में विसर्जित कर दिया जायेगा.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड के एजाज को छत्तीसगढ़ के युवकों ने मार डाला, एक संदिग्ध गिरफ्तार. आज विजयदशमी का त्योहार है. झारखंड समेत देश के अलग-अलग हिस्से में रावण दहन किया जायेगा. बंगाली महिलाएं पूजा पंडालों में सिंदूर खेलेंगी. देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >