Political News : झारखंड भाजपा ने रोकी सांगठनिक गतिविधि

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आंतकी ठिकाने पर की गयी कार्रवाई का असर प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर भी पड़ा है.

रांची (प्रमुख संवाददाता). पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आंतकी ठिकाने पर की गयी कार्रवाई का असर प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर भी पड़ा है. फिलहाल पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां रोक दी गयी हैं. केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद फिर से संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मालूम हो कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के कारण भाजपा ने 15 दिसंबर 2024 से सदस्यता अभियान शुरू किया था. इसके बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी थी.

29 हजार संगठनात्मक बूथ हैं झारखंड में

हालांकि प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक बूथों पर चुनाव संपन्न हो चुका है. झारखंड में कुल 29 हजार संगठनात्मक बूथ हैं, जिनमें से 19 हजार से ज्यादा बूथों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. 22 जिलों के 90 प्रतिशत मंडल में चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में है. भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा के 516 संगठनात्मक मंडल में से 467 में नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जिन मंडलों में अध्यक्ष के लिए सिंगल नाम आये हैं, वहां जिला चुनाव पदाधिकारी को सूची फाइनल करने का निर्देश दिया गया है.

आपसी सहमति से प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

50 प्रतिशत मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. प्रदेश में भाजपा कुल 27 संगठनात्मक जिले हैं. इनमें से 14 जिलों में जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व को इसकी रिपोर्ट भेजी जायेगी. इसके आधार पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे और चुनाव की प्रक्रिया पूरी करायी जायेगी. पार्टी की ओर से आपसी सहमति बना कर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >