Jharkhand Bandh Update: दूसरे दिन असरदार रहा झारखंड बंद, देवेंद्र महतो समेत कई हिरासत में, बाद में रिहा

Jharkhand Bandh Updates: झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के द्वारा 10 और 11 जून को आहूत झारखंड बंद असरदार रहा. बंद के दूसरे दिन छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत आधा दर्जन से अधिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, शाम को सभी को रिहा कर दिया गया. इससे पहले बंद समर्थकों को रोकने के लिए रांची में 1500 पुलिस वालों को तैनात किया गया था. मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी. दो दर्जन से अधिक अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. दो ड्रोन कैमरे भी रखे गये थे. झारखंड बंद की खबरें प्रभात खबर के लाइव सेक्शन में पढ़ें…

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

देवेंद्र महतो समेत सभी को किया गया रिहा

झारखंड सरकार की 60-40 वाली नियोजन नीति का विरोध कर रहे छात्र संगठनों के दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन बंद समर्थकों ने जहां-तहां टायर जलाकर सड़क जाम किया. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के नेता देवेंद्र महतो को दिन में हिरासत में ले लिया गया था. शाम को 6 बजे के बाद सभी को रिहा कर दिया गया. इसके साथ ही दो दिवसीय झारखंड बंद का समापन हो गया.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

कोतवाली डीएसपी ने कही यह बात

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि छात्र संगठन के लोगों को पकड़ कर कोतवाली थाना ले जाया गया है. जिला स्कूल मैदान में बंदी को लेकर जमा हो रहे छात्रों को डिटेन कर थाना ले जाया गया. उन्होंने कहा कि पांच से 10 लोगों को डिटेन किया है. जिसमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित कई बंद समर्थक शामिल है.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

कोतवाली थाना पुलिस ने देवेंद्र नाथ महतो सहित उनके साथियों को किया डिटेन

रांची के कोतवाली थाना पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो सहित उनके साथियों को फिर से डिटेन किया है. जिसके बाद जिला स्कूल से कोतवाली थाना पुलिस ले गई.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए अल्बर्ट एक्का चौक से निकलेंगे समर्थक

दोपहर एक बजे के करीब देवेंद्र महतो अपने टीम के साथ अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ से बंद को सफल बनाने के लिए बंद समर्थक निकलेंगे.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र महतो समेत सभी बंद समर्थकों को छोड़ा

JSSU के छात्र नेता देवेंद्र महतो के नेतृत्व में पांच परगना क्षेत्र राहे, सोनाहातु ,सिल्ली, तमाड़ बुंडू बाजार को बंद कराने के बाद झारखंड का लाइफ लाइन रोड एनएच 33 रांची जिला में स्थित टॉल प्लाजा गेट बुंडू के पास 3 घंटा जाम रहा. डीएसपी अजय कुमार अपने फोर्स के साथ देवेंद्र नाथ महतो को गिरफ्तार किया, जो कुछ देर बाद छौड़ दिया गया.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

JSSU के छात्र नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने लिया हिरासत में

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के छात्र नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने बुंडू टोल पलाजा से डिटेन किया है.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

गिरिडीह में बंद समर्थकों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह में झारखंड बंद का असर देखने को मिल रहा है. दरअसल, बंदी का दूसरा दिन खोरी महुआ चौक राजधनवार में बंद समर्थक सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया है.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

रांची के बुंडू में बंद समर्थकों ने वाहन चालकों के साथ की बदसलूकी

रांची के बुंडू में बंद समर्थकों ने वाहन चालकों के साथ बदसलूकी की. झारखंड बंद का दूसरे दिन ग्रामीण इलाको में बंद समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: बुटी मोड़ के पास कुछ बंद समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

बुटी मोड़ के पास कुछ बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया है. जिसमें जितेन्द्र कुमार महतो, संजय महतो शामिल है. बंदी के दौरन गिरफ्तार करके खेलगांव थाना लाया गया है.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: बंद समर्थकों ने किया कांके चौक को जाम

रांची के कांके चौक को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया है. कांके में बंद समर्थक बांस बल्ली लेकर सड़क को जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

सिल्ली विधानसभा से पतराहातु की ओर बंद कराने निकले JSSU के कार्यकर्ता

सिल्ली विधानसभा से पतराहातु की ओर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ता बंद कराने निकल गए हैं. 60 40 नियोजन नीति के खिलाफ सड़क पर विरोध कर रहे हैं.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: टाटा रांची रोड को बंद कराने निकले हजारों युवा

रांची के बुंडू NH 33 नेशनल रोड टाटा रांची रोड को बंद करने हजारों युवा निकल पड़े हैं. हजारों युवा के साथ छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो भी साथ हैं.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

कोतवाली थाना के DSP ने कही यह बात

बंद को देखते हुए रांची के कोतवाली थाना के DSP प्रकाश सोय ने कहा कि हमने सभी जगहों पर फोर्स तैनात की है. हम स्थिति पर निगरानी रखते हुए गश्ती भी कर रहे हैं. अभी तक यहां स्थिति सामान्य है.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

60-40 नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड बंद की शुरूआत

झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU) ने झारखंड सरकार की 60-40 फार्मूले पर आधारित नई भर्ती नीति के खिलाफ हड़ताल की शुरूआत की. आज बंद का दूसरा दिन है.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: रांची पटना हाइवे जाम

झारखंड बंद को लेकर बंद समर्थकों ने सुबह से ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. रांची के ओरमांझी के पास बंद समर्थकों ने रांची पटना हाईवे को जाम कर दिया है. सड़क पर हो रहे प्रदर्शन की वजह से ओरमांझी के पास लगभग 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है. जाम में छोटे से लेकर बड़े वाहन फंसे हुए हैं. सबसे ज्यादा बिहार से आने वाली गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं. जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं है.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: सरायकेला खरसावां में टायर जलाकर आवागमन किया बाधित

राज्य सरकार द्वारा 60-40 का लाये गये नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से बुलाये गये दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन रविवार को सरायकेला खरसावां जिला के खरसावां में बंद असरदार रहा. दूसरे दिन के बंदी को लेकर युवाओं ने सुबह से ही सडकों पर निकलकर दुकानों को बंद करवाया. खरसावां के मुख्य चौक चांदनी चौक में सडक जाम कर दिया. चांदनी चौक व बेजो चौक में टायर जलाकर आवागमन को प्रभावित किया. समाचार लिखे जाने तक सभी दुकान बंद थे. वाहनों का आवागमन भी प्रभावित था. बंदी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व शनिवार की शाम युवाओं ने मशाल जुलूस निकाल कर रविवार को बंदी का आह्वान किया था. रविवार को बंदी के दौरान जम कर नारेबाजी की गई. बंद समर्थन खतियान आधारित नियोजन नीति बनाने की मांग कर रहे है. सभी हाथों में 60 40 नाय चलतो के नारे लिखे हुए थे.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: झारखंड बंद का दूसरा दिन आज, ओरमांझी रोड सुबह से जाम

प्रदर्शनकारियों ने ओरमांझी रोड सुबह 6:15 से जाम कर दिया है. जिससे कई गाड़ियां उस जाम में फंसी हुई है. गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

झारखंड बंद का दूसरा दिन आज, जानिए कितना दिखेगा असर

झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने दो दिनों का बंद बुलाया है. बंद के पहले दिन राज्य के कई जिलों में यह बंद प्रभावी नजर आया. ऐसे में पुलिस दूसरे दिन और अलर्ट मोड पर है ताकि बंद समर्थकों से निपटा जा सकें.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

नियोजन नीति 60-40 के विरुद्ध सड़क पर उतरे शिक्षक, छात्र और अधिवक्ता

बड़कागांव : झारखंड राज्य स्टूडेंट यूनियन एवं नागरिक अधिकार मंच के तत्वाधान में झारखंड में 60-40 नियोजन नीति को रद्द कराने, झारखंड के सभी बहाली यों में झारखंड का स्थाई निवासी शब्द को जोड़ने, खतियानी नियोजन नीति को लागू कराने एवं झारखंड के मूल निवासियों को नौकरी प्रदान करने की मांगों को लेकर बड़कागांव प्रखंड के मुख्य चौक मे शनिवार कि सुबह से ही सड़क जाम कराया गया. बड़कागांव में 2 दिनों तक सड़क जाम रहेगा.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

घंटों खड़े रहे वाहन, आम लोगों को हुई परेशानी

नियोजन नीति के विरुद्ध झारखंड बंद का असर देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर पुलिस के गैरमौजूदगी में बंद समर्थकों ने उत्पात मचाने की कोशिश की. राज्य के कई जिलों में लोग बंद करवाने निकले. हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही सभी भाग खड़े हुए. ऐसे में कई वाहनों को इस बंद का असर झेलना पड़ा और सड़कों पर प्रदर्शन के कारण कई वाहन घंटों वहीं खड़े रहे.

12:22 AM. 12 Jun 23 12:22 AM. 12 Jun

सरायकेला में दिखा झारखंड बंद का आंशिक असर, कुछ देर के लिए रहा सड़क जाम

सरायकेला : झारखंड खतियानी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले झारखंड बंद का सरायकेला खरसावां जिला में आंशिक असर रहा. बंद समर्थकों ने सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग को बड़ा कंकडा मोड़ के समीप जाम कर दिया. जाम कुछ देरी के लिए रहा. इस दौरान सूचना पर सरायकेला थाना की पुलिस जाम स्थल पहुंची और आंदोलनकारियों को समझा बुझाकर जाम हटाया. जिससे आवागमन सामान्य हुआ. बंद के दौरान जिला मुख्यालय की दुकानें खुली रही. जबकि वाहनों का अवगमन भी सामान्य दिनों की तरह हुआ.

60:40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद, सड़कों पर छात्रों ने जलाया टायर

8:33 PM. 10 Jun 23 8:33 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: रांची, बोकारो, हजारीबाग समेत कई जिलों में दिखा झारखंड बंद का व्यापक असर

रांची, बोकारो, हजारीबाग समेत कई जिलों में झारखंड बंद का व्यापक असर दिखा. कई जगहों पर छात्र संगठन ने टायर जलाया तो कई जगहों पर सड़क जामकर विरोध किया. 60:40 नाय चलतो का नारा भी लगाया गया.

8:33 PM. 10 Jun 23 8:33 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: बोकारो के फुसरो में दिखा झारखंड बंद का व्यापक असर

राज्य सरकार द्वारा 60-40 का लाये गये नियोजन नीति के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से बुलाये गये दो दिवसीय झारखंड बंद का पहले दिन शनिवार को बेरमो अनुमंडल के फुसरो क्षेत्र में असरदार रहा. पहले दिन के बंदी को लेकर यूनियन के स्थानीय नेताओं व युवाओं ने सुबह से ही सडकों पर निकलकर दुकानों को बंद करवाया. जिसके बाद फुसरो स्थित शहीद निर्मल महतो के समीप सडक जाम कर दिया. सडक जाम से फुसरो-डुमरी और फुसरो-जैनामोड़ सडक सर भारी वाहनों की कतार लग लगी हुए. बंद समर्थक बाइक से सडकों पर घुम घुमकर बंद का जायजा लेते रहे. बंद के दौरान फुसरो बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस आदि क्षेत्रों की दुकानें पूरी तरह से बंद है और सडकों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. बंदी से कोयला और छाई के ट्रांसपोर्टिंग पर भी असर पड़ा है. बंद समर्थन खतियान आधारित नियोजन नीति बनाने की मांग कर रहे है.

8:33 PM. 10 Jun 23 8:33 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: बस स्टैंड में दिख रहा झारखंड बंद का असर

झारखंड बंद का असर बस स्टैंड में देखने को मिल रहा है. बसों की और यात्रियों की संख्या न के बराबर देखने को मिल रही है.

8:33 PM. 10 Jun 23 8:33 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: रांची के फिरायालाल चौक की स्थिति एकदम सामान्य

झारखंड बंद का असर रांची समेत कई जिलों में दिख रहा है. इधर, रांची के फिरायालाल चौक की स्थिति फिलहाल सामान्य है.

8:33 PM. 10 Jun 23 8:33 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: रांची के नामकुम में बंद समर्थकों ने की सड़क पर आगजनी

60-40 नियोजन निति के विरोध में स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले समर्थक सड़क पर उतरे. बंद समर्थकों ने नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार के समीप रांची जमशेदपुर हाइवे पर टायर जलाकर आवागमन को अवरुद्ध किया. उन्होंने 60-40 नियोजन निति के विरोध में नारे भी लगाए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर आवागमन सामान्य कराया. बंद करवाने वालों में देवेंद्र नाथ महतो एवं उनके समर्थक शामिल थे.

8:33 PM. 10 Jun 23 8:33 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: झारखंड बंद को लेकर बोकारो के चास में तलगड़िया मोड़ जाम

झारखंड बंद का असर बोकारो के चास में भी देखा गया. दरअसल, चास के तलगड़िया मोड़ जाम कर दिया गया है.

8:33 PM. 10 Jun 23 8:33 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: हजारीबाग में भी दिख रहा झारखंड बंद का असर

60-40 नियोजन नीति के विरोध में हजारीबाग के बड़कागांव चौक में झारखंड बंदी शुरू. वक्ताओं का कहना है कि झारखंड में 1932 खतियान लागू नहीं होने से बाहरी लोगों को नौकरी मिल रही है.

6:35 PM. 10 Jun 23 6:35 PM. 10 Jun

नामकुम थाना प्रभारी ने कहा टायर जलाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

टाटा रांची हाइवे पर छात्रों द्वारा टायर जलाने के बाद पुलिस प्रशासन पहुंची और सड़क पर से टायर को हटाया. इस दौरान नामकुम थाना प्रभारी ने कहा कि यहां कोई सड़क जाम नहीं है. टायर जलाकर जो लोग भाग गए हैं. उन पर कार्रवाई की जाएगी.

https://fb.watch/l3SgmD6uvm/?mibextid=Nif5oz

6:35 PM. 10 Jun 23 6:35 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: टाटा रांची हाइवे पर छात्रों ने जलाया टायर

टाटा रांची हाइवे पर छात्रों ने टायर जला दी है और जितने भी दुकानें खुली थी उसको बंद कराया गया.

6:35 PM. 10 Jun 23 6:35 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: अशांति फैलाने वाले लोगों को नहीं बक्शा जाएगा

रांची एसएसपी ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को बंद की पूरी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान एसएसपी ने कहा कि झारखंड बंद के दौरान अशांति फैलाने वाल लोगों को कतई बक्शा नहीं जाएगा.

4:16 PM. 10 Jun 23 4:16 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: बंद समर्थक सड़क पर उतरकर लगा रहे 60:40 नाय चलतो का नारा

झारखंड बंद समर्थक रांची की सड़क पर उतरकर 60:40 नाय चलतो का नारा लगा रहे हैं. साथ ही झारखंड बंद करो का भी नारा लगा रहे.

4:16 PM. 10 Jun 23 4:16 PM. 10 Jun

झारखंड में 48 घंटे का बंद शुरू, देखें Video

झारखंड राज्य छात्र संघ (JSSU) ने झारखंड सरकार की 60-40 फॉर्मूले पर आधारित नई भर्ती नीति के खिलाफ 48 घंटे का बंद शुरू हो गया है.

4:16 PM. 10 Jun 23 4:16 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: बंद समर्थकों से निपटने के लिए कोतवाली डीएसपी ने तैनात जवानों को दी ब्रीफिंग

झारखंड बंद के दौरान बंद समर्थकों से निपटने के लिए कोतवाली डीएसपी ने तैनात जवानों को ब्रीफिंग दी. कहा शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहे.

4:16 PM. 10 Jun 23 4:16 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: फिरायालाल चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के फिरायालाल चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है.

4:16 PM. 10 Jun 23 4:16 PM. 10 Jun

झारखंड बंद को लेकर कई इलाकों में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा

झारखंड बंद को लेकर कई सारी व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास इलाके में दो दर्जन से अधिक अलग से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा भी रखा गया है. झारखंड बंद के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. रांची एसएसपी ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को बंद की पूरी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. एसएसपी ने कहा कि झारखंड बंद के दौरान अशांति फैलाने वाल लोगों को कतई बक्शा नहीं जाएगा.

4:16 PM. 10 Jun 23 4:16 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: झारखंड बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, 1500 जवान तैनात

10 और 11 जून को झारखंड राज्य छात्र संघ के बैनर तले छात्र संगठनों के झारखंड बंद को लेकर पुलिस अलर्ट पर है. इसको लेकर राजधानी रांची में 1500 जवान तैनात किए गए हैं.

4:16 PM. 10 Jun 23 4:16 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: झारखंड बंद को लेकर पुलिस अलर्ट

झारखंड बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय भी अलर्ट है. राज्य के सभी जिलों को अलर्ट करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है. साथ ही उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को भी कहा गया है. पुलिस मुख्यालय से रांची, साहिबगंज, जमशेदपुर सहित कुल आठ जिलों ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की थी. मुख्यालय की ओर से करीब दो हजार अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराये गये हैं.

4:16 PM. 10 Jun 23 4:16 PM. 10 Jun

Jharkhand Bandh LIVE: झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर निकाला मशाल जुलूस

झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर छात्र नेताओं ने राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मशाल जुलूस की शुरुआत की. यह जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा. इस दौरान छात्र नेताओं ने दो दिवसीय बंदी को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की. जेएसएसयू के प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो ने कहा है कि यह बंद 60:40 नियोजन नीति के खिलाफ बुलायी गयी है. आवश्यक मेडिकल सेवाओं को इस बंद से मुक्त रखा गया है.

मुख्य बातें

Jharkhand Bandh Updates: झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के द्वारा 10 और 11 जून को आहूत झारखंड बंद असरदार रहा. बंद के दूसरे दिन छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत आधा दर्जन से अधिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, शाम को सभी को रिहा कर दिया गया. इससे पहले बंद समर्थकों को रोकने के लिए रांची में 1500 पुलिस वालों को तैनात किया गया था. मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी. दो दर्जन से अधिक अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. दो ड्रोन कैमरे भी रखे गये थे. झारखंड बंद की खबरें प्रभात खबर के लाइव सेक्शन में पढ़ें…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >