Jharkhand Assembly Winter Session: सरकार के जवाब से असंतुष्ट भाजपा ने किया सदन से वाकआउट

Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई. सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया.

Live Updates
6:49 PM. 21 Dec 22 6:49 PM. 21 Dec

सरकार के जवाब से असंतुष्ट भाजपा ने किया सदन से वाकआउट

सरकार के उत्तर से असंतुष्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सदन से वाकआउट किया. विधानसभा की कार्यवाही सामान्य रूप से चल रही है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

सीपी सिंह ने अनुपूरक बजट पर कहा

सीपी सिंह ने अनुपूरक बजट को लेकर कहा कि अभी तक 40 फीसदी भी खत्म नहीं हुआ है और फिर अनुपूरक बजट लेकर आ गये.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

सुदिव्य कुमार ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला

सुदिव्य कुमार ने नियोजन नीति को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नियोजन नीति को रद्द कराने में इन्ही का हाथ है. बच्चों को सड़क पर उतारने का काम किया है. बच्चों के सपनों को तोड़ने वाले बीजेपी के ही लोग ही थे. आज युवाओं को समझ नहीं आ रहा है लेकिन जब सच्चाई सामने आएगी तब समझ आयेगा. झारखंडी आपके लिए तो चुनका है. इस पर भानू प्रताप शाही ने कहा कि यह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

1932 खतियान पर बोले भानु प्रताप शाही

भानु प्रताप शाही ने कहा 1932 खतियान हेमंत सोरेन ने नहीं लाया बल्कि ईडी के नोटिस ने लाया है. उन्होंने कहा कि इतने सालों से 1932 खतियान लागू करने का याद नहीं था लेकिन जब ईडी की नोटिस आया तब याद आया. यह सरकार निक्कमी सरकार है. हेमंत सरकार ने गलत किया है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

नियोजन नीति को लेकर भानु प्रताप ने कहा

भानु प्रताप शाही ने नियोजन नीति को लेकर कहा कि त्रुटिपूर्ण नीति बनाई है. युवाओं के जज्बातों से खेलना था इसीलिए यह नीति लाई है. आज लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं होता. इनकी नियोजन नीति भेदभावपूर्ण थी, इसीलिए हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

सदन की कार्यवाही शुरू

सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

स्थानीय लोगों को रोजगार देने का मुद्दा

सदन में सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुये प्रदीप यादव ने कहा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के नाम पर राजनीति कर रही है. जबकि नीजि कंपनियां बाहर से लोगों को लाकर रोजगार दे रही है लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है. सरकार बताये इस दिशा में क्या कार्य हुआ है. यही सवाल सुदिव्य कुमार ने भी की. साथ ही राज्य में आउट सोर्सिंग कंपनिया को लेकर भी सवाल उठाया. इस मामले पर स्पीकर ने कहा कि यह गंभीर समस्या है. सरकार को ध्यान देने की जरूरत है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

पीने की पानी को लेकर उठा मुद्दा

बिरंची नारायण ने पीने की पानी को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा विस्थापित क्षेत्रों में पीने का पानी का घोर संकट है. प्लांट बने हुये कई साल हो गये. लेकिन कोई सुविधा नहीं मिल पाया. पाइपलाइन से पीने की पानी की सुविधा दें. इस पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि अगर पंचायती राज व्यवस्था लागू हो जाएगी तो सारी सुविधा खुद ही मिल जाएगी. साथ ही कहा वह क्षेत्र BSL के अधीन आता है, इसीलिए वहां पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

चिकित्सा सुविधा दी जाएं

सुदिव्य कुमार दो साल में कोरोना से लोग परेशान रहे. उनके आश्रितों को कोई चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई है. ओपीडी की सुविधा भी नहीं दी जा रही है. तो सरकार इसका समाधान करें.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

नई नियोजन नीति बनाने की अपील

सदन में अमित कुमार यादव ने नई नियोजन नीति बनाये जाएं. और उसमें उम्र सीमा में 5 साल की छूट दिया जाएं.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

स्वंय सेवकों को 60 वर्ष के लिए स्थाई

नीरा यादव ने पंचायती राज्य व्यवस्था को लेकर नियुक्ति का मुद्दा उठाया. उन्होंने मांग कि 1800 स्वंय सेवकों को 60 वर्ष के लिए स्थाई की जाएं.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

साहिबगंज मे रेलवे फाटक को शुरू कराने की मांग 

विधायक अनंत ओझा ने सदन में कहा साहिबगंज मे रेलवे फाटक कई कारणों से शुरू नहीं हो पा रहा है. इसे लेकर अंडर ब्रिज निर्माण को लेकर मांग की. ताकि लोगों को सड़क जाम से निजात मिल सके.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

अंबा प्रसाद ने की मांग

सदन में अंबा प्रसाद ने jslps के तहत कार्यरत लोगों के लिए सरकार जरूरी कदमों को उठाया जाएं.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

बिजली कटौती को लेकर उठा मुद्दा

प्रदीप महतो ने बिजली कटौती को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा सरकार सही तरीके से काम करें ताकि लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिल सके.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

सदन में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मुद्दा

सदन में नाबालिक के साथ दुष्कर्म को लेकर मुद्दा उठाया गया. उन्होंने थाना प्रभारी को निलंबित और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

नियोजन नीति को लेकर उठाया मुद्दा

बिरंची नारायण ने नियोजन नीति को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार इस नीति को स्पष्ट करें.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

अनंत औझा ने नियुक्तियों को लेकर उठाया मुद्दा

साहिबगंज विधायक अनंत कुमार औझा ने राज्य में 3 साल में कितनी नियुक्तियां हुई है. क्येकि सरकार का जवाब कहता है कि 357 नियुक्तियां हुई है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

सड़क को लेकर उठा मुद्दा

अमित कुमार यादव ने सड़क को लेकर मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अगर एक बार सड़क बन जाती है तो सरकार के अधीन चली जाती है. 9,11 और 22 को कौन सा नीति गठित हुई है, उसका जवाब दें. इस पर आलमगीर आलम ने कहा कि इस बार निर्णय लिया है कि 10 साल पहले जो सड़क बनी है या जो भी पुरानी सड़क बना है उसे मरम्मत किया जाएगा.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

अमित कुमार ने उठाया 1932 खतियान का मुद्दा

अमित कुमार मंडल ने 1932 खतियान का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड में खतियानी जोहार यात्रा चलाया गया है. क्या सही मायने में 1932 खतियान लागू हो गया है. इसे लेकर लॉ विभाग ने क्या कहा है. इस पर जवाब देते हुये आलमगीर आलम ने कहा कि जल्द से जल्द इसका परिणाम निकाला जाएगा.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

भानू प्रताप शाही ने नियोजन नीति का मुद्दा उठाया

विधायक भानू प्रताप शाही ने नियोजन नीति को लेकर सदन में मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी नियमावली क्यों बनाई जो हाईकोर्ट में फंस जाएं. जबकि विधि विभाग ने इस पर पहले ही आपत्ति जताई थी.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

दीपिका पांडे ने बालू और गिट्टी की बढ़ते दामों को लेकर उठाया मुद्दा

दीपिका पांडे ने जिस प्रकार बालू और गिट्टी की बढ़ते दामों को लेकर सदन में मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार इस पर ध्यान दें.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

प्रदीप यादव ने लगाया आरोप

सदन में प्रदीप यादव ने कहा कि छात्रों के हित के लिए नियोजन नीति लाई गई थी. लेकिन कुछ लोगों ने साजिश कर रद्द करा दिया गया. भाजपा राजनीति कर रही है. नौजवानों को बरगला रही है. वहीं, भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने इसका जवाब दिया और कहा कि प्रदीप यादव झूठ बोल रहे है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

सदन में सुदेश महतो ने उठाया मुद्दा

आजसू के विधायक सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलनकारी को क्या-क्या लुविधा मिल रही है इसको लेकर सदन में मुद्दा उठाया है. दीपक बिरुवा ने भी इस मुद्दे पर अपना समर्थन दिया है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

सदन में प्रश्नकाल शुरू

सदन में प्रश्नकाल शुरू हो गया है. वेल में बीजेपी विधायक पहुंच चुके है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

भानू प्रताप ने सरकार से मांगा जवाब

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने नाराजगी जताई है. छात्रों को थाने में रोकने के मामले को लेकर भानू प्रताप ने सरकार से जवाब मांगा है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

लोबिन हेम्रंब ने सरकार से की मुआवजे की मांग

साहिबगंज मामले को लेकर लोबिन हेम्रंब ने सरकार से मुआवजे की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

3:03 PM. 21 Dec 22 3:03 PM. 21 Dec

झारखंड विधानसभा का शीत सत्र की कार्यवाही शुरू

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है.

10:58 AM. 21 Dec 22 10:58 AM. 21 Dec

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (बुधवार) तीसरा दिन है. आज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. आज भी हंगामे के आसार हैं. वहीं, बीजेपी विधायकों का सदन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है. शीतकालीन सत्र के पहले और दूसरे दिन भी सदन के बाहर व अंदर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया गया.

मुख्य बातें

Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई. सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >