Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: ‍शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन के पटल पर रखे गए कई वि‍धेयक

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (गुरुवार) चौथा दिन है. प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने नदियों का अतिक्रमण, बिजली, सड़क समेत कई मुद्दों को सदन में उठाया.

Live Updates
9:59 PM. 22 Dec 22 4:29 PM. 22 Dec

सदन के पटल पर रखे गए कई विधेयक

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई है. इस दौरान सदन के पटल पर कई विधेयक रखे गए.

6:32 PM. 22 Dec 22 1:02 PM. 22 Dec

सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गयी है.

6:32 PM. 22 Dec 22 1:02 PM. 22 Dec

पशुधन योजना का नहीं मिल पा रहा लाभ

उमाशंकर अकेला ने पूछा कि पशुधन योजना के आवेदन देने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है. मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि समीक्षा की गयी है. जितने आवेदन आए हैं, सभी को स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया है.

6:32 PM. 22 Dec 22 1:02 PM. 22 Dec

कृषक मित्रों की समस्याओं का हो समाधान

विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कृषक मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की. मंगल कालिंदी ने कहा कि जुगसलाई में सरकारी जमीनों के अतिक्रमण का मामला उठाया. केदार हाजरा ने कहा कि मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करें, ताकि शिक्षा प्रभावित नहीं हो. इरफान अंसारी ने कहा कि मुसलमानों को 10 फीसदी आरक्षण दें. वक्फ व मदरसा बोर्ड का गठन हो.

5:56 PM. 22 Dec 22 12:26 PM. 22 Dec

भाषा, संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

विधायक विनोद सिंह ने झारखंड में भाषा, संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया. नारायण दास ने कहा कि देवघर का त्रिकूट रोपवे बंद है. इससे रोजगार प्रभावित है. इसे फिर से शुरू किया जाए. विधायक राजेश कच्छप ने आदिवासी जमीन की लूट, जीएम लैंड पर अतिक्रमण का मामला उठाया.

5:56 PM. 22 Dec 22 12:26 PM. 22 Dec

सदन में उठा चंदवारा थाना प्रभारी के दुर्व्यवहार का मामला

विधायक उमाशंकर अकेला ने चंदवारा थाना प्रभारी के दुर्व्यवहार का मामला सदन में उठाया और कार्रवाई की मांग की. विधायक मनीष जायसवाल ने मजदूरों के पलायन का मामला उठाया. प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक आयोग का गठन हो. विरंची नारायण ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण का मामला सदन में उठाया.

मुख्य बातें

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (गुरुवार) चौथा दिन है. प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने नदियों का अतिक्रमण, बिजली, सड़क समेत कई मुद्दों को सदन में उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >