Jharkhand Assembly Special Session LIVE: झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, राजनीतिक बयानबाजी जारी

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5 और 6 फरवरी को है. पहले दिन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा. उसके बाद चंपाई सोरेन सरकार की ओर से विश्वास प्रस्ताव रखा जायेगा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सोमवार के विशेष सत्र के विश्वासमत में शामिल होंगे. न्यायालय ने उन्हें विश्वासमत के दौरान सदन में शामिल होने की अनुमति दी है. दो दिनों तक चलने वाले इस सत्र में पूरे झारखंड की नजरें टिकी हैं. झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे Prabhatkhabar.com के LIVE सेक्शन में –

Live Updates
4:10 PM. 5 Feb 24 10:40 AM. 5 Feb

भाई बसंत सोरेन ने कहा- हम मजबूती से हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं

आज बहुमत साबित करने के लिए सीएम चंपाई सोरेन की सरकार के फ्लोर टेस्ट पर जेएमएम विधायक और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने कहा, “मुझे लगता है कि हर कोई हमारी एकता देख सकता है. हम मजबूती से हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं. लोग बीजेपी के गंदे खेल को समझ गए हैं…”

4:10 PM. 5 Feb 24 10:40 AM. 5 Feb

झारखंड में होने वाले फ्लोर टेस्ट बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का बयान

फ्लोर टेस्ट पर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव कहते हैं, “विश्वास प्रस्ताव का नतीजा जो भी हो, एक बात साफ है कि झारखंड हार गया है. जिस तरह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने झारखंड को अपमानित किया गया, वह बिल्कुल चौंकाने वाला है. एक सीएम बिना किसी निशान के, राज्य के शीर्ष अधिकारियों से बिना किसी संपर्क के 40 घंटे तक भगोड़ा रहा. राज्य के लोगों को उनकी दया पर छोड़ दिया गया और जिस तरह से सीएम पर 70,000 करोड़ रुपये का आरोप लगाया गया, भ्रष्टाचार के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा, फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया…”

4:10 PM. 5 Feb 24 10:40 AM. 5 Feb

फ्लोर टेस्ट पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा- यह महज औपचारिकता है

फ्लोर टेस्ट पर जेएमएम नेता मनोज पांडे का कहना है, “मुझे लगता है कि यह महज औपचारिकता है. संख्या बल और इंडीया गठबंधन की एकजुटता को देखकर विपक्ष का हौसला पहले ही कम है. आंकड़ा 48 के पार भी जा सकता है.” हमारी पार्टी, हमारा गठबंधन है…

4:10 PM. 5 Feb 24 10:40 AM. 5 Feb

एनसीपी विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा- हम एनडीए के फैसले के साथ

सीएम चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फ्लोर टेस्ट पर एनसीपी (अजित पवार गुट) के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि “हमारी पार्टी एनडीए के साथ है और एनडीए जो भी निर्णय लेगा, हम उनका समर्थन करेंगे.”

4:10 PM. 5 Feb 24 10:40 AM. 5 Feb

फ्लोर टेस्ट पर क्या बोले जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखंड में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट पर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि “फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा. हमारे पास 47 से कम नहीं होगा.”

4:10 PM. 5 Feb 24 10:40 AM. 5 Feb

रांची के सर्किट हाउस पहुंची एक बस

झारखंड में आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है. झारखंड में बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए मौजूदा सरकार के पास विधानसभा के 41 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है. विशेष सत्र के पहले दिन चंपाई सोरेन की नई सरकार विश्वासमत हासिल करेगी. एक बस रांची के सर्किट हाउस पहुंची, जहां जेएएम के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक ठहरे हुए हैं.

मुख्य बातें

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5 और 6 फरवरी को है. पहले दिन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा. उसके बाद चंपाई सोरेन सरकार की ओर से विश्वास प्रस्ताव रखा जायेगा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सोमवार के विशेष सत्र के विश्वासमत में शामिल होंगे. न्यायालय ने उन्हें विश्वासमत के दौरान सदन में शामिल होने की अनुमति दी है. दो दिनों तक चलने वाले इस सत्र में पूरे झारखंड की नजरें टिकी हैं. झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे Prabhatkhabar.com के LIVE सेक्शन में –

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >