झारखंड विधानसभा सत्र से पहले लगी निषेधाज्ञा, सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठक आज

Jharkhand Assembly Session: झारखंड विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सदन परिसर के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लगा दी गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष आज बैठक करेंगे.

Jharkhand Assembly Session: झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा का पहला सत्र सोमवार (9 दिसंबर) से शुरू होगा. 4 दिनों तक के इस सत्र की तैयारी पूरी हो चुकी है. विधानसभा के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लगा दी गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की रविवार को बैठक बुलाई गई है.

सीएम आवास में सत्ता पक्ष की बैठक 3 बजे से

सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक 3 बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में बुलाई गई है. भाजपा ने शाम 7 बजे अपने विधायकों की बैठक पार्टी कार्यालय में बुलाई है. दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता का चयन अब तक नहीं हो पाया है. ऐसे में नयी विधानसभा का पहला सत्र नेता प्रतिपक्ष के बिना ही होगा, ऐसा लग रहा है.

विधानसभा में कब क्या होगा

  • 9 दिसंबर को सबसे पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.
  • 10 दिसंबर को शेष विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.
  • 10 दिसंबर को ही नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा.
  • 11 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा.
  • 11 दिसंबर को सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेगी.
  • 12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी.
  • 12 दिसंबर को ही अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी.

विस परिसर के पास कल सुबह 8 बजे से निषेधाज्ञा

झारखंड विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा परिसर के 200 मीटर के दायरे में 4 दिन (9 दिसंबर की सुबह 8 बजे से 12 दिसंबर की रात 10 बजे तक) के लिए निषेधाज्ञा लगाई गई है. एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. इस दौरान विधानसभा के 200 मीटर के दायरे में जुलूस, रैली, प्रदर्शन और घेराव आदि पर रोक रहेगी.

Also Read

क्यों खास होने वाला है झारखंड विधानसभा का सत्र, इंडिया गठबंधन की बैठक कल

झारखंड विधानसभा सत्र को लेकर कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था, अनुपूरक बजट की तैयारी में जुटी सरकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >