झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस, बोले सीएम हेमंत सोरेन- मजबूत हुआ है लोकतंत्र

सीएम हेमंत सोरेम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. विधानसभा किसी भी राज्य के लिए जाति-धर्म से ऊपर है.

राजलक्ष्मी, रांची :

झारखंड विधानसभा 23वां का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन थे. समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई. इस दौरान मानिका विधायक रामचंद्र सिंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. विधानसभा किसी भी राज्य के लिए जाति-धर्म से ऊपर है. यहां न सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि पशुओं और पर्यावरण के लिए भी विचार किया जाता है. सभी क्षेत्र के प्रतिनिधि यहां किसी उम्मीद के साथ आते हैं.

Also Read: रामचंद्र सिंह बने उत्कृष्ट विधायक, प्रभात खबर से बातचीत में बोले – जनता के लिए हमेशा करता रहूंगा काम

इसलिए हर विषय पर सही ढंग से पर चर्चा हो, इसकी जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की होती है. समय के साथ यहां बहुत सारे बदलाव हुए हैं. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने आगे कहा कि भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. इसलिए हम सब आज पंचायत के इस महापर्व को मिलजुल मनाएं और इसकी जड़ों को और मजबूत करें.

वहीं, राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ने मनिका विधायक को उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज हम सभी झारखंड स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. झारखंड राज्य का गठन देश के 28वें राज्य के तौर पर हुआ था. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में झारखंड राज्य का निर्माण हुआ था. लोकसभा सदस्य के नाते मैंने भी इसके गठन के लिए वोट किया था जिस पर मुझे गर्व है.

Also Read: झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस आज, रामचंद्र सिंह को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार, ये भी होंगे सम्मानित

राज्यपाल ने आगे कहा कि झारखंड का इतिहास गौरवशाली रहा है. पहले विधानसभा एचइसी से संचालित होती थी. लेकिन अब झारखंड के पास अपना विधानसभा भवन है. जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था. इसके लिए मैं उनका आभारी हूं. यहां सभी जनता के द्वारा चुन कर आते हैं और विकास की सोच के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं.

सीपी राधा कृष्णन ने कहा ”यह खुशी की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों युवा हैं. ऐसे में यही कामना है कि दोनों अपनी पूरी ऊर्जा के साथ काम करें और राज्य को आगे बढ़ाएं. हमारा राज्य खनिज संसाधनों से परिपूर्ण है और इसका सही इस्तेमाल हमें राज्य की गरीबी और अशिक्षा को दूर करने के लिए करना है. 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस भी मनाया गया था. जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से कई योजनाओं की शुरुआत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >