Jharkhand Assembly Election 2024: JMM का BJP पर तंज, कहा- बॉस ने सब सेट कर दिया

Jharkhand Assembly Election 2024: झामुमो ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए दूसरा पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि और झारखंड चुनाव समय से 1 माह पहले. सब सेट कर दिया है बॉस ने.

Jharkhand Assembly Election 2024, रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा मंगलवार को हो जाएगी. चुनाव आयोग ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर इसकी जानकारी दे दी है. इधर, जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की सूचना मिली झामुमो ने भाजपा पर तंज कसते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि बॉस ने सब सेट कर दिया है. पार्टी ने लिखा कि भाजपा चुनाव प्रभारी ने हमें कल ही बता दिया था. आज उनके कथन के अनुसार झारखंड चुनाव की घोषणा हो जाएगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगे लिखा कि भाजपा ने अपने सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को काम पर लगा रखा है, किसी को नहीं छोड़ा गया है.

थोड़ी देर बाद झामुमो ने दूसरा पोस्ट किया

थोड़ी देर बाद झामुमो ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए दूसरा पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि ‘और झारखंड चुनाव समय से 1 माह पहले’. ‘कल भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा था कि आज चुनाव की घोषणा इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया कर देगी’. हुआ भी वही. सब सेट कर दिया है बॉस ने. क्या सीन है. आगे पार्टी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को भी टैग करते हुए ”कुछ कहिएगा ?” लिखा है.

Read Also : Jharkhand Assembly Election 2024 Live: विधानसभा चुनाव का ऐलान..

Also Read: मंईयां योजना का पैसा बढ़ाने के बाद बोले CM हेमंत- सबसे अधिक सम्मान राशि झारखंड में, BJP ने ऐसे घेरा सरकार को

सीएम हेमंत सोरेन भी पहले कस चुके हैं तंज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव की घोषणा को लेकर पहले ही भाजपा पर तंज कस चुके हैं. दरअसल सोमवार को झामुमो के केंद्रीय समिति की बैठक थी. बैठक खत्म कर जैसे ही वह बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने चुनाव के ऐलान की बात पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के लोग तो देश के भगवान हैं, जब कहेंगे तभी चुनाव होगा. इससे पहले बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा.

Also Read: मंईयां योजना की राशि बढ़ाने पर बाबूलाल मरांडी बोले- …सब समझते हैं लोग, बेरोजगारी भत्ता पर भी सरकार को घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >