Jharkhand Assembly Budget Session 2024 LIVE: आज, 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. 27 फरवरी को बजट आयेगा. सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों तैयार हैं. चंपाई सोरेन सरकार का यह पहला बजट है. इस सत्र में सात कार्य दिवस रखे गए हैं. पहले दिन सरकार ने 4,981 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया. वहीं, विपक्ष ने जेएसएससी सीजीएल 2023 पेपर लीक समेत तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है. पंचम विधानसभा के अंतिम बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है. बजट सत्र से जु़ड़े तमाम अपडेट्स के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के LIVE सेक्शन में…
Jharkhand Budget Session 2024 LIVE: विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी तक के लिए स्थगित
Jharkhand Assembly Budget Session 2024 LIVE: आज, 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है. 27 फरवरी को बजट आयेगा. सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों तैयार हैं. चंपाई सोरेन सरकार का यह पहला बजट है. इस सत्र में सात कार्य दिवस होंगे. पहले दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 4 हजार 981 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट लेकर आयी. विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है. पंचम विधानसभा के अंतिम बजट सत्र से जु़ड़े तमाम अपडेट के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के LIVE सेक्शन में…

झारखंड विधानसभा (फाइल फोटो)
विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी तक के लिए स्थगित
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी तक के लिए स्थगित हो गया है. सदन में जेएसएससी सीजीएल 2023 पेपर लीक मामले में जोरदार हंगामा हुआ. इसके बाद विधानसभा के पिछले सत्र से अब तक जितने लोगों का निधन हुआ है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया. इसके बाद सदन को 26 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया. सात दिवसीय बजट सत्र के पहले दिन चंद्रिका महथा, ब्रह्मानंद मंडल, गुणानंद झा, सरयुग मंडल, फली एस नरीमन, आचार्य विद्यासागर महाराज, डॉ प्रभा अत्रे, उस्ताद राशिद खान और अमीन सयानी को श्रद्धांजलि दी गई.
विधानसभा ने इन लोगों को दी श्रद्धांजलि
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन चंद्रिका महथा, ब्रह्मानंद मंडल, गुणानंद झा, सरयुग मंडल, फली एस नरीमन, आचार्य विद्यासागर महाराज, डॉ प्रभा अत्रे, उस्ताद राशिद खान और अमीन सयानी को श्रद्धांजलि दी. विधनसभा में स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि बिहार के मुंगेर से तीन बार लोकसभा के सांसद रहे ब्रह्मानंद मंडल का 30 जनवरी 2024 को निधन हो गया. बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य गुणानंद झा का भी 30 जनवरी को निधन हुआ. वह मधुबनी जिला के बाबूबरही विधानसभा से 1985 में चुने गए थे. बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य सरयुग मंडल का 31 जनवरी को निधन हुआ. वह पूर्णिया जिला के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से 1990 में चुने गए थे. कानून जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले न्यायविद फली एस नरीमन का 21 फरवरी को निधन हुआ. दशकों तक उन्होंने वकीलों का मार्गदर्शन किया. वर्ष 1991 में उन्हें पद्मभूषण एवं वर्ष 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
स्पीकर के ऑफिस में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में ‘कार्य मंत्रणा समिति’ की बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विपक्ष के नेता अमर बाउरी शामिल हुए. इनके अलावा मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बसंत सोरेन, विधायक सीपी सिंह, सुदेश महतो, सरयू राय, नीलकंठ सिंह मुंडा, मथुरा महतो, नलिन सोरेन, प्रदीप यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, विनोद सिंह एवं डॉ लंबोदर महतो उपस्थित रहे.
झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन 4 हजार 981 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया है.
शोक प्रस्ताव के बाद सदन में मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
सदन की कार्यवाही शुरू, सत्र हंगामेदार होने के आसार
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. विधानसभा में घुसते ही विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया है. वे वेल में पहुंच गए. हालांकि, शोक प्रस्ताव के लिए सभी शांत हो गए. पूरे सत्र के हंगामेदार होने के प्रबल आसार हैं.