Jharkhan Foundation Day: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, लोगों को स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

रांची : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके जयंती पर याद किया है. साथ ही दोनों ने स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधिस्थल पर उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि आज से 20 साल पहले इसी दिन झारखंड के रूप में एक नये राज्य का उदय हुआ था.

रांची : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके जयंती पर याद किया है. साथ ही दोनों ने स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधिस्थल पर उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि आज से 20 साल पहले इसी दिन झारखंड के रूप में एक नये राज्य का उदय हुआ था.

राज्यपाल ने कहा कि यह राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. हमें धरती आबा के सपनों का झारखंड बनाना है. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज झारखंड राज्य अपनी स्थापना के 20 वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस राज्य को हासिल करने कि हमने लंबा संघर्ष किया है.

उन्होंने कहा कि राज्यवासियों के लिए बहुत हर्ष की बात है कि विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो कान्हो, नीलाम्बर पीताम्बर और शेख भिखारी जैसे महापुरुषों को याद करते हैं, ताकि देश की पीढ़ी दर पीढ़ी इनकी वीरता, संघर्ष और त्याग एवं बलिदान को सदैव याद रखे. सोरेन ने कहा कि आप सभी के सहयोग से राज्य अग्रतर तथा सम्यक विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है.

उपराष्ट्रपति ने झारखंड के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को रविवार को बधाई दी. साथ ही उन्होंने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उप राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘प्रदेशवासियों के खुशहाल भविष्य के लिए मेरी मंगलकामनाएं.’

Also Read: बिरसा मुंडा को PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, झारखंड के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

नायडू ने ट्वीट किया, ‘महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन! ‘धरती आबा’ के नाम से लोकप्रिय बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को ब्रिटिश शोषण और अन्याय के विरुद्ध लड़ने को प्रेरित किया. आदिवासी हितों की रक्षा करने के लिए उनको सदैव स्मरण किया जायेगा.’

बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड राज्य में 1875 में हुआ था. उन्होंने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी थी और अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों को संगठित किया था. उनकी 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों की हिरासत में मृत्यु हो गई थी.

Posted By: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >