Football: जेएफसी चुटु और ब्रांड जंगल एफसी की टीम सेमीफाइनल में

सिधु कान्हू युवा खेल क्लब ओरमांझी प्रखंड द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एसएस प्लस टू प्रखंड स्टेडियम ओरमांझी में किया गया.

रांची. सिधु कान्हू युवा खेल क्लब ओरमांझी प्रखंड द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एसएस प्लस टू प्रखंड स्टेडियम ओरमांझी में किया गया. उदघाटन मैच में यूएम स्पोर्टिंग ने हेंदबिली को 3-0 से हराया. वहीं अन्य मैच में जेएफसी चुटु ने एसएफसी घना लाली को ट्राइब्रेकर में 3-2 से, ब्रांड जंगल एफसी ओरमांझी ने नायक ब्रदर्स गेतलसूद को 3-2 से, एफसी जोन्हा ने एसटीएफसी लापुंग को 4-2 से हराया. इसके बाद हुए क्वार्टर फाइनल में चुटु ने एम स्पोर्टिंग को 1-0 से और ब्रांड जंगल ने जोन्हा को ट्राइब्रेकर मे 7-6 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >