JESIA Election: जयदीप मोदी बने नए अध्यक्ष, अजय कुमार दाढ़ीच और शिवम सिंह उपाध्यक्ष

झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) की 64वीं वार्षिक आमसभा में जयदीप मोदी को नया अध्यक्ष चुना गया है. नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ, जिसमें अजय कुमार दाढ़ीच और शिवम सिंह उपाध्यक्ष बने हैं.

JESIA Election: झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) की 64वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को आयोजित हुई. इसमें जयदीप मोदी को जेसिया का नया अध्यक्ष चुना गया. आमसभा में नयी कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. इस दौरान पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया.

अजय कुमार दाढ़ीच और शिवम सिंह बने उपाध्यक्ष

नयी कार्यकारिणी में अजय कुमार दाढ़ीच और शिवम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. विवेक टिबरेवाल को मानद सचिव, मिलन पोद्दार को संयुक्त मानद सचिव और आदर्श रामसरिया को मानद कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. कार्यकारिणी में अरुण शर्मा, अतुल अग्रवाल, विजय चौधरी, कमल कुमार अग्रवाल, केशव छावछरिया, मधुसूदन अग्रवाल, माइकल मंगलम, निखिल केडिया, रवि टिबरेवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, सचिन केजरीवाल, संदीप जाजोदिया, सिद्धार्थ झुनझुनवाला, सौरभ मोदी और विवेक बगला को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून, आयुष्मान-अबुआ कार्ड से मिलेगा लाभ

अन्य शहरों के उद्यमियों से तालमेल पर जोर

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयदीप मोदी ने संस्था के पूर्व अध्यक्षों और चुनाव पदाधिकारियों अरुण कुमार खेमका व फिलिप मैथ्यू के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि जेसिया की प्रतिष्ठा और गरिमा को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा. राज्य के अन्य शहरों में कार्यरत औद्योगिक संस्थाओं के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाएगा, ताकि उद्योग हित से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके और उद्यमियों को जरूरी सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के साथ संवाद को भी मजबूत करने की बात कही.

नए उद्यमियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जेसिया के कौशल विकास केंद्र के माध्यम से नये उद्यमियों को प्रशिक्षण देने की योजना पर भी जोर दिया गया. इसके तहत उद्योग स्थापित करने के लिए जरूरी जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई. पूर्व अध्यक्षों ने नई समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. वार्षिक आमसभा में एफजेसीसीआई के प्रतिनिधियों के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी और गिरिडीह से आये उद्यमियों ने भी हिस्सा लिया. अंत में नवनिर्वाचित मानद सचिव विवेक टिबरेवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

ये भी पढ़ें- Jharkhand High Court : अगले सप्ताह में होगा हाइकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Singh

मनोज सिंह प्रभात खबर में बतौर मुख्य संवाददाता कार्यरत है. पत्रकारिता में उनका 26 साल का अनुभव है. दैनिक हिन्दुस्तान में करीब आठ साल काम करने के बाद वह प्रभात खबर से जुड़े हैं. कृषि, पशुपालन, सहकारिता, वन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, मनोरोग, कोयला संबंधी खबरों में वर्षों काम करने का अनुभव है.

आइआइटी कानपुर से जस्ट ट्रांजिशन विषय पर फेलोशिप प्राप्त करने वाले देश के पहले संवाददाता है. उनको दो बार एग्रई जर्निलिज्म अवार्ड मिल चुका है. झारखंड सरकार के वन विभाग से तिलका मांझी अवार्ड मिला है. कई मचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा ले चुके हैं.


📩 संपर्क. manoj.singh@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >