Ranchi News : जेबीवीएनएल के विशेष उपभोक्ता कैंप में समस्या को लेकर उमड़ी भीड़

Ranchi News : बिजली बिल की शिकायत के निराकरण के लिए शनिवार को तीसरे दिन भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ शिकायत सुनने के लिए बनाये गये केंद्रों पर उमड़ी.

रांची. बिजली बिल की शिकायत के निराकरण के लिए शनिवार को तीसरे दिन भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ शिकायत सुनने के लिए बनाये गये केंद्रों पर उमड़ी. झारखंड बिजली वितरण निगम के इन विशेष शिविरों में काफी संख्या में आवेदन आये. कई शिकायतों का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया. वहीं कुछ का बाद में त्वरित गति से निराकरण का भरोसा दिलाया गया. कोकर डिवीजन के कई केंद्रों पर शिकायतें सुनी गयीं.

मोबाइल नंबर अपडेट करने को लेकर शिकायत

कैंप में सबसे ज्यादा 45 शिकायतें बिजली बिल के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने को लेकर आयी. वहीं, बिल में सुधार को लेकर 11, स्मार्ट मीटर लगाने के 14 आवेदन प्राप्त हुए. इसी तरह से रांची सेंट्रल में लगाये गये कैंप में सर्वाधिक 268 शिकायतें प्राप्त हुई. आपूर्ति अवर प्रमंडल अशोक नगर, अवर प्रमंडल हरमू, मेन रोड में दिन के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उपभोक्ताअों की कतार लगी रही. यहां भी मोबाइल नंबर अपडेट कराने के 137 मामले आये. वहीं जला हुआ मीटर बदलने के चार, नाम बदलने के 13, लोड चेंज को लेकर तीन आवेदन आये.

किस-किस तरह की मिली शिकायतें

सबसे ज्यादा मीटर अपडेट करने, मीटर जलने, मोबाइल अपडेट करने, बिल नहीं मिलने, नया स्मार्ट मीटर लगाने, नाम बदलने, बिजली बिल में सुधार और बिजली का लोड बदलने की शिकायतें आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >