मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज स्थित जैनेट एकेडमी हेसालौंग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. एकेडमी के प्रिंसिपल केविन करण गुप्ता व पीआरओ एके उपाध्याय ने समारोह की विधिवत शुरुआत की. इसमें सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में एकेडमी टॉपर रहे हर्ष कुमार सिंह को सम्मानित किया गया. प्रिंसिपल केविन करण गुप्ता ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. वहीं टॉपर छात्र हर्ष कुमार सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय, माता पिता व एकेडमी प्रबंधन को दिया है. मौके पर केके श्रीवास्तव, क्रांति साहू, तिलोत्तमा कुमारी, अनामिका मिश्रा, कीर्ति किरण, मनोज कुजूर, अमृता कुमारी, पवन जायसवाल, विकास सिंह, सीमा कुमारी, सुजीत शर्मा, जेमा कुमारी आदि मौजूद थे.
सम्मानित किये गये जैनेट एकेडमी के टॉपर्स
मैक्लुस्कीगंज स्थित जैनेट एकेडमी हेसालौंग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
