जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम सील: आंदोलन का डर या सुरक्षा? रांची में धारा 163 लागू, भारी पुलिस बल तैनात

रांची का जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद छात्रों का आक्रोश फिर भड़क उठा है, जिससे नए आंदोलन की आहट सुनाई दे रही है. जानिए क्या है पूरा मामला.

रांची से राज लक्ष्मी की रिपोर्ट

रांची : राजधानी रांची का जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम एक बार फिर सुर्खियों में है. सुर्खियों में रहने की वजह है कि बीते 26 दिनों तक चले छात्र आंदोलन का गवाह रहा यह मैदान अब पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है. आंदोलन समाप्त होने और छात्रों की 'आभार यात्रा' के बाद प्रशासन ने स्टेडियम के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया है. इसके साथ ही परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है. स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और बैरिकेड्स तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी स्थान पर भीड़ इकट्ठा न हो सके. तालाबंदी का असर इतना व्यापक है कि पूर्व निर्धारित गणेश पूजा के लिए पहुंचे समिति के सदस्यों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें गेट के बाहर ही भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न करना पड़ा.

हाईकोर्ट के स्टे के बाद फिर भड़का छात्रों का आक्रोश

स्टेडियम में इस कड़ी सुरक्षा और तालाबंदी की वजह 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर आया हाईकोर्ट का नया आदेश है. हाईकोर्ट द्वारा इन परीक्षाओं के रद्द होने पर स्टे (रोक) लगाए जाने के बाद से अभ्यर्थियों और छात्रों में एक बार फिर भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है. उग्र हुए छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ दोबारा मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है. इसी के विरोध में आज छात्र राज्य के सभी 24 जिलों के साथ-साथ रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: JSSC-CGL और CDPO परीक्षा रद्द करने के आदेश पर रोक

नए आंदोलन की आहट, कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें

जिस स्टेडियम ने एक साथ 22 परीक्षाएं रद्द कराने वाले देशव्यापी आंदोलन को दिशा दी थी, वहां अब किसी भी तरह के जमावड़े पर पूरी तरह रोक है. पीसीआर वैन और पुलिस गश्ती दल लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए हैं. दूसरी ओर, CGL (सीजीएल) परीक्षा को लेकर दायर रिट पिटीशन पर भी अभ्यर्थियों की निगाहें कोर्ट के आगामी फैसले पर टिकी हुई हैं. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के सील होने के बाद अब यह साफ हो गया है कि यदि छात्र दोबारा कोई बड़ा आंदोलन शुरू करते हैं, तो उन्हें इसके लिए किसी नए स्थान का चयन करना होगा.

ये भी पढ़ें: JSSC भर्ती घोटाला: 2022 में CID के पास थी अरुण की पूरी कुंडली, 4 साल बाद हुई गिरफ्तारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >