JAC मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट की तारीख जारी, CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम पर भी आया बड़ा अपडेट

JAC 10th 12th Result 2025, CBSE Result : जैक मैट्रिक और इंटर परीक्षा रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. जानकारी के मुताबिक 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम मई के तीसरे हफ्ते और इंटर का परीक्षा परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है. वहीं, सीबीएसई और सीआइसीएसई के परीक्षा परिणाम पर भी बड़ा अपडेट आया है.

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गयी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का समापन हो गया है. जैक की ओर से तय समय से पूर्व रिजल्ट जारी करने की तैयारी की गयी है. जैक से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सात अप्रैल के बाद मूल्यांकन का काय शुरू किया जायेगा. पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा विभाग की ओर से जैक को भेजे गये आठ मूल्याकंन केंद्रों के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जिले में आठ मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं.

मई के तीसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है रिजल्ट

जैक के चार केंद्रों पर मैट्रिक, जबकि चार केंद्रों पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होगा. मई के तीसरे सप्ताह तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा. वहीं, मई के अंत में ही इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है.

10 से 15 मई के बीच जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट

सीबीएसइ की 12वीं की परीक्षा का समापन शुक्रवार 4 अप्रैल को हुआ. इस बार पूरे देश में करीब 17 लाख परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया. साइंस, आर्ट्स  और कॉमर्स तीन संकाय के कुल 120 विषयों की परीक्षा हुई. इस परीक्षा के बाद ही कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर हर स्तर पर तैयारी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया जायेगा. जानकारी के अनुसार 10 से 15 मई तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है.

Also Read: विधायक श्वेता सिंह पुलिस हिरासत में, बोकारो की सड़कों पर रात भर गश्ती लगाते रहे अधिकारी

सीआइसीएसई बोर्ड का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक

वहीं, सीआइसीएसई बोर्ड के द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कॉपी जांच में की जायेगी, जिससे टोटिलिंग और अन्य चीजों में अपेक्षाकृत कम समय लगे. इस बार मई माह के दूसरे सप्ताह में सीआइएससीई बोर्ड का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है.

Also Read: झामुमो नेता सह गम्हरिया प्रखंड प्रभारी गिरफ्तार, 21 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >