पढ़ाई में पैसे की कमी नहीं बनेगी बाधा, ITI कौशल कॉलेज के छात्रों को मिला Education Loan

रांची के नगराटोली स्थित आइटीआइ कौशल कॉलेज में झारखंड ग्रामीण बैंक द्वारा छात्रों को एजुकेशन लोन वितरित किया गया। छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी गई।

रांची: नगराटोली स्थित प्रेस फाउंडेशन द्वारा संचालित ITI कौशल कॉलेज में बुधवार को झारखंड ग्रामीण बैंक की ओर से विद्यार्थियों के बीच एजुकेशन लोन का वितरण किया गया. झारखंड सरकार के कल्याण विभाग और प्रेझा फाउंडेशन के बीच हुए एमओयू के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है.

कार्यक्रम में झारखंड ग्रामीण बैंक के जनरल मैनेजर राज कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक परेशानी बाधा न बने, इसके लिए बैंक हरसंभव सहयोग करेगा.

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. एजुकेशन लोन मिलने से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक मदद मिलेगी.

संस्थान की गरिमा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए झारखंड ग्रामीण बैंक के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने और कौशल हासिल करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड रक्षा शक्ति विवि में NCC को मिली मजबूती, नये विंग और कार्यालय का उद्घाटन 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >