Sports : जमशेदपुर में छह से आइटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट

भारत के अलावा भूटान व पेरू के खिलाड़ी होंगे शामिल

-भारत के अलावा भूटान व पेरू के खिलाड़ी होंगे शामिल -खेल मंत्री ने आधिकारिक टी-शर्ट का किया अनावरण खेल संवाददाता, रांची झारखंड टेनिस संघ के तत्वावधान में एनआइटी जमशेदपुर परिसर में 06 से 11 सितंबर तक आइटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इसमें भारत सहित विदेशों के लगभग 80 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. टूर्नामेंट में चार वर्ग पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल और महिला युगल में होगा. सभी मैच बेस्ट ऑफ थ्री सेट प्रारूप में तीन हार्ड कोर्ट पर खेले जायेंगे. इस बार टूर्नामेंट का स्तर एमटी100 से बढ़ कर एमटी200 हो गया है, जो झारखंड टेनिस संघ की उपलब्धि मानी जा रही है. उद्घाटन समारोह छह सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा. मुख्य अतिथि खेल मंत्री सुदिव्य कुमार और विशिष्ट अतिथि विधायक कुणाल षाड़ंगी होंगे. भारत के अलावा भूटान और पेरू के खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे. टूर्नामेंट में आइटीएफ द्वारा नामित श्रीप्रसाद आप्टे पर्यवेक्षक और व्हाइट बैज रेफरी होंगे. कोल इंडिया लिमिटेड ने आयोजन के लिए सहयोग दिया है. झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट राज्य को वैश्विक टेनिस मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >