झारखंड में कब शुरू होगा RIMS-2 का निर्माण, मंत्री इरफान अंसारी ने कर दी घोषणा

RIMS 2: झारखंड सरकार ‘रिम्स-2’ (RIMS-2) की स्थापना करने जा रही है. विधानसभा सत्र से मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की, जिससे गरीबों को गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज मिलेगा. इसके लिए कैबिनेट से राशि भी स्वीकृत हो चुकी है.

RIMS 2, रांची : झारखंड की जनता के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘रिम्स-2’ (RIMS-2) की स्थापना को हरी झंडी दे दी है. बीते दिनों इसके लिए कैबिनेट से करोड़ों की राशि स्वीकृत कर दी गई है. इस संबंध में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मधुपुर के खलासी मोहल्ला स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एक घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को झारखंड विधानसभा सत्र से मंजूरी मिल गई है. जल्द ही इसका निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा.

किफायती दरों में मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के दबे-कुचले, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सभी वर्ग के गरीब लोग पैसे और संसाधनों के अभाव में बड़ी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते थे. कई बार समय पर बेहतर उपचार न मिलने के कारण लोग दम तोड़ देते थे. ‘रिम्स-2’ की स्थापना उनका एक बड़ा सपना था, जिसे अब सरकारी मंजूरी मिल चुकी है. इसके माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी देश की सबसे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं राज्य के भीतर ही मुफ्त या बेहद किफायती दरों पर मिल सकेंगी.

Also Read: प्रशासन ने नहीं सुनी फरियाद तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, कुड़ू में बना डाला 2 किमी सड़क

जनता और जनप्रतिक्निधियों ने बताया ऐतिहासिक कदम

इस ऐतिहासिक फैसले के बाद स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों की चौतरफा सराहना हो रही है. रांची के मांडर निवासी सुनील उरांव ने स्वास्थ्य मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करते हैं. स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में उनका यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा. वहीं, मधुपुर के पूर्व नगर उपाध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्जन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट और अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉ. इरफान अंसारी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए विधानसभा में दबे-कुचले, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की आवाज को पूरी मजबूती से बुलंद कर रहे हैं.

Also Read: Dumka News: एनएच-133 पर शख्स को टक्कर मार वाहन चालक फरार, पहचान करने में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >