Jharkhand Internet News: झारखंड में बहाल हुई इंटरनेट सेवा, लोगों ने ली राहत की सांस

Internet Service Restored in Jharkhand: झारखंड में इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है. इंटरनेट सेवा के बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली.

Jharkhand Internet News: झारखंड में इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है. इंटरनेट सेवा के बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली. झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) की ओर से आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की वजह से सुबह 5 बजे से इंटरनेट सेवा ठप थी. पौने दो बजे के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई.

सुबह 5 बजे से बंद कर दी गई थी इंटरनेट सेवा

इंटरनेट सेवा ठप होने की वजह से यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा की वजह से झरखंड सरकार के गृह विभाग ने शनिवार (21 सितंबर) को सुबह 8 बजे से 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के निर्देश दिए थे. लेकिन, इंटरनेट सेवा सुबह 5 बजे से ही बंद थी. इसकी वजह से लोग परेशान रहे.

मैसेज भेजने में हो रही थी परेशानी

सुबह से ही लोग इस बात के लिए परेशान थे कि अपने लोगों को मैसेज कैसे भेजें. व्हाट्सऐप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) से लेकर तमाम माइक्रो ब्लॉगिंग और मैसेजिंग साइट्स ने झारखंड में काम करना बंद कर दिया था. नेटिजेंस को डेढ़ बजने का इंतजार था. जैसे ही इंटरनेट सेवा बहाल हुई, सभी ने राहत की सांस ली और अपने दोस्तों एवं परिजनों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया.

परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए बंद की गई थी इंटरनेट सेवा

झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा था कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में कदाचार रोकने के उद्देश्य से इंटरनेट सेवा को परीक्षा के दौरान बंद रखा जाएगा. इसका उद्देश्य पेपर लीक को रोकना और पारदर्शी परीक्षा कराना बताया गया था.

Also Read

JSSC CGL परीक्षा के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 5:30 घंटे ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, आदेश जारी

JSSC CGL परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी! रांची से चलेंगी 4 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >