रांची के अंतर्राष्ट्रीय शोध सम्मेलन में डॉ तपन कुमार शांडिल्य बोले- भारत प्राचीन सभ्यताओं का उद्गम स्थल

International Research Conference 2025: रांची के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय शोध सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया. इस मौके पर कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि भारत प्राचीन सभ्यताओं का उदगम स्थल रहा है.

रांची : अंतर्राष्ट्रीय शोध सम्मेलन और अवॉर्ड्स, 2025 का आयोजन 28 मार्च को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची और ग्लोबल लीडर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. ये कार्यक्रम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में हुआ. सम्मेलन के मुख्य एचईसी के अतिथि पूर्व सीएमओ, डॉ आरके रॉय थे. जबकि विशिष्ट अतिथि इक्फाई विश्वविद्यालय मिजोरम के कुलपति डॉ विजय सिंह थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि भारत अतीत से ज्ञान की भूमि होने के साथ साथ प्राचीन सभ्यताओं का भी उद्गम स्थल रहा है.

1500 ईसा पूर्व के आसपास वेदों की रचना की गई : डॉ तपन कुमार शांडिल्य

डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि भारत जैसे महान देश की एक विशिष्ट उपलब्धि यह रही कि प्राचीन सभ्यताओं और दार्शनिक प्रणाली से लेकर आधुनिक काल तक अग्रणी वैज्ञानिक खोजों की यह एक जीवंत परंपरा का पोषक रही है. उन्होंने अपने आगे के संबोधन में भारतीय ज्ञान प्रणाली का विस्तार से उल्लेख करते हुए बताया वैदिक काल में लगभग 1500 ईसा पूर्व के आसपास वेदों की रचना की गई. इन वेदों में ऋग्वेद, अथर्व वेद, यजुर्वेद और सामवेद आज भी भारतीय सभ्यता और संस्कृति में देवों की स्तुति, चिकित्सा, जादू और संगीत की विरासत से हमें परिचित और ज्ञान प्रणाली को समझने का सशक्त माध्यम बनी हुई है.

Also Read: Heat Wave In Jharkhand: झारखंड में गोड्डा में हीट वेव का कहर, झुलसाने लगीं गर्म हवाएं, पारा पहुंचा 40.6 डिग्री

डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने नालंदा और तक्षशिला विवि की भी चर्चा की

डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने इस संदर्भ में बिहार के नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय की भी चर्चा की. उन्होंने इस सम्मेलन को अत्यंत सफल बताया. इस दौरान लगभग 100 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए और छह प्रतिभागियों को उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया. इस सम्मेलन में विभिन्न प्रतिभागियों के अतिरिक्त डॉ आईं एन साहू, राहुल देव आदि मौजूद रहे. यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी. इससे पहले कार्यक्रम का स्वागत भाषण ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन के रमेश त्रिपाठी ने दिया. जबकि डॉ विजय सिंह ने इस सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.

Also Read: झारखंड के निजी स्कूलों की मान्यता के लिए तय जमीन की शर्त में हो सकता है बदलाव, रामदास सोरेन ने दिया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >