Ranchi News : मास्को में संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों के साथ किया संवाद

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शनिवार को मॉस्को में भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में मास्को में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की एवं संवाद स्थापित किया.

रांची (वरीय संवाददाता). केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शनिवार को मॉस्को में भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में मास्को में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की एवं संवाद स्थापित किया. रूसी संघ में भारत के राजदूत विनय कुमार ने भारतीय प्रवासियों और दूतावास की ओर से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रूस में भारतीय समुदाय के लगभग 120 प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया. इस अवसर पर श्री सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों और योगदान की अहम भूमिका है. उन्होंने भारतीय समुदाय से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया, जिसमें भारत को विकसित राष्ट्रीय बनाने में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया है. श्री सेठ ने कहा भारतीय जहां भी रहते हैं, अपने काम और कर्मों से जाने जाते हैं. उनका जन्म भले ही हिंदुस्तान में हो, लेकिन उनकी कर्मभूमि जहां होती है, वहां वह निष्ठा से अपने कार्यों को करते हैं. यह भारतीयों की पहचान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >