रांची ने गोड्डा को हरा कर सेमीफाइनल में बनायी जगह

लातेहार के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को रांची की टीम ने गोड्डा को 10 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की.

रांची. लातेहार के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शनिवार को रांची की टीम ने गोड्डा को 10 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा ने 27.4 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गयी. इसमें गौरव ने 34 रन बनाये. वहीं रांची की ओर से सौरव ने 23 रन देकर पांच और मो सरोश ने 10 रन देकर चार विकेट लिए. जवाब में रांची की टीम 15.3 ओवर में बिना विकेट गवांये लक्ष्य हासिल किया. इसमें तौहिद ने नाबाद 38 व आदित्य लाल ने नाबाद 41 रन बनाये. सौरव कुमार मैन ऑफ द मैच बने. सेमीफाइनल मुकाबला रांची और देवघर के बीच 29 अप्रैल को खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >