रांची विवि के वीसी ने किया मांडर कॉलेज में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

मांडर कॉलेज में निर्माणाधीन जी प्लस थ्री कक्षा भवन एवं स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर के भवन का निरीक्षण किया.

मांडर. रांची विश्वविद्यालय के वीसी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बुधवार को मांडर कॉलेज में निर्माणाधीन जी प्लस थ्री कक्षा भवन एवं स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर के भवन का निरीक्षण किया. दोनों भवन का निर्माण उच्च शिक्षा विभाग से करीब 18 करोड़ की लागत से किया जा रहा है. वीसी ने भवन के जायजा लेने के दौरान दोनों भवन के ऊपरी फ्लोर में जाने हेतु डिसेबल छात्रों के लिए रैंप का निर्माण नहीं किये जाने का सवाल उठाया. उन्होंने नये कक्षा भवन में उपस्करों की खरीद के लिए प्रस्ताव भेजने, दो महीने के अंदर राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से प्रोफेशनल कोर्स शुरू कराने की बात कही. निरीक्षण में आइटी संस्थान के तकनीकी पदाधिकारी सचिन कुमार द्विवेदी, बिल्डिंग कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, प्राचार्य प्रो गांवा तिग्गा, डॉ केपी शाही आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >