दक्षिण पूर्व रेलवे की ये 2 ट्रेनें रद्द, 1 का समय बदला, एक का रूट, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

Indian Railways: दक्षिण पूर्व रेलवे की झारखंड से चलने वाली 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 1 का समय बदल गया है, तो एक का रूट. यात्रा से पहले देख लें लिस्ट.

Indian Railways: झारखंड के रेल यात्री कृपया ध्यान दें. 1 और 4 दिसंबर को रांची और टाटानगर से चलने वाली 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रविवार (1 दिसंबर) को एक ट्रेन का समय बदल दिया गया है, तो 5 दिसंबर को एक ट्रेन के रूट में बदलाव कर दिया गया है.

चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के लिए लिया जाएगा ब्लॉक

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा. इसलिए 4 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

इन 2 ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द | Trains Cancelled

  • 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2024 और 4 दिसंबर 2024 को रद्द रहेंगी.
  • 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 1 दिसंबर 2024 और 4 दिसंबर 2024 को रद्द रहेंगी.

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन | Train Time Changed

  • 18428 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2024 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 3 घंटे देर से आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी.

ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी | Train Route Divert

  • 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2024 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, पुरुलिया, टाटानगर, खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला, राजाबेड़ा, जमुनियाटांड़, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर होकर चलेगी.

Also Read

Indian Railway News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें 5 दिसंबर तक रद्द, बदले हुए रूट से चलेगी वंदे भारत

Ranchi News : झारखंड के लोगों को मुंबई और पुणे जाने में होगी सुविधा : चेंबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >