Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस का समय बदल गया है, घर से निकलने से पहले चेक करें टाइम

Indian Railways News: झारखंड की राजधानी रांची से नयी दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदल दिया गया है. ट्रेन के समय में बदलाव आज के लिए ही किया गया है. आज यानी शनिवार 2 अगस्त 2025 को रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 18:00 की बजाय 22:50 में खुलेगी. इसलिए अगर आपने राजधानी का टिकट कराया है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का टाइम चेक कर लें.

Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस के राजधानी रांची से प्रस्थान का समय बदल दिया गया है. रांची स्टेशन से नयी दिल्ली के लिए जाने वाली 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे विलंब से रांची से खुलेगी.

इस वजह से राजधानी एक्सप्रेस देर से खुलेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 2 अगस्त 2025 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

22:50 बजे रवाना होगी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन

आमतौर पर रांची-नयी दिल्ली का राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रांची स्टेशन से शाम 18:00 बजे खुलती है, लेकिन आज यह ट्रेन करीब 5 घंटे के विलंब से 22:50 बजे रांची से प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें

गदाई दियारा के बड़ी गंगा में नाव के पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 3 लापता

Ramdas Soren Injured : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को सिर पर लगी चोट, सुबह बाथरूम में फिसलकर गिरे, दिल्ली रेफर

East Singhbhum News : पहाड़ पूजा से झलकती हैं आदिवासी समाज की जड़ें : रामदास सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >